{"_id":"665b8be46cf23c14a8000c07","slug":"observer-saw-security-arrangements-at-the-counting-venue-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-115606-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: प्रेक्षक ने मतगणना स्थल पर देखी सुरक्षा व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: प्रेक्षक ने मतगणना स्थल पर देखी सुरक्षा व्यवस्था
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मतगणना संपन्न कराने के लिए निर्वाचन आयोग ने जैसमिन बी को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। शनिवार को उन्होंने मतगणना स्थल अमरपुर मंडी का निरीक्षण किया, साथ ही तैयारियों का जायजा लिया।
उन्होंने दोनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम, मतगणना चबूतरों, राजनीतिक दलों के बैठने हेतु टेबल व मीडिया सेंटर की व्यवस्थाओं को देखा। जिला निर्वाचन अधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि नवीन कृषि उत्पादन मंडी समिति, अमरपुर में चार जून को सुबह 08 बजे से मतगणना का कार्य प्रारंभ कराया जाना है। सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सुबह 6ः30 बजे स्ट्रांग रूम खोले जाएंगे। इसके बाद मतगणना प्रारंभ हो जाएगी। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र ललितपुर की मतगणना चबूतरा संख्या-01 तथा महरौनी की मतगणना चबूतरा संख्या-02 पर होगी। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र हेतु 22-22 टेबल लगाई गई हैं, जिसमें 21 टेबल मतगणना एवं एक टेबल एआरओ के लिए निर्धारित है।
प्रत्येक टेबल पर 4-4 कार्मिक रहेंगे, जो आरओ/एआरओ के निर्देशन में कार्य करेंगे। विधानसभा क्षेत्र महरौनी की मतगणना 25 राउंड व ललितपुर की मतगणना 26 राउंड में संपन्न होगी। मतगणना हाल में मोबाइल फोन/अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण, कैमरा, माचिस, ज्वलनशील पदार्थ, धूम्रपान सामग्री वर्जित रहेगी। मीडिया सेंटर के अलावा मतगणना स्थल पर कहीं भी मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं होगी। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार, उप जिलाधिकारी सदर चंद्रभूषण प्रताप, उप जिलाधिकारी महरौनी राजबहादुर, डिप्टी कलेक्टर श्रीराम यादव, सीओ सिटी अभय नारायण राय, जिला खनन अधिकारी अमितोष वर्मा आदि उपस्थित रहे।