{"_id":"67e2fbe3b92d5009920bc25d","slug":"objection-raised-against-liquor-shop-in-madavara-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-132135-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: मड़ावरा में शराब की दुकान पर जताई आपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: मड़ावरा में शराब की दुकान पर जताई आपत्ति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मड़ावरा/ललितपुर। कस्बा मड़ावरा में देसी और अंग्रेजी शराब के लिए प्रस्तावित कंपोजिट दुकानों के खिलाफ आपत्ति जताते हुए ग्रामीणों ने अन्यत्र खोलने की मांग की। ग्रामीणों ने इन दुकानों के खिलाफ विरोध जताते हुए सीओ और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
डाक बंगला मोहल्ला के लोगों ने बताया कि कंपोजिट दुकान के लिए डाक बंगला के नजदीक की नई चौहद्दी ठेकेदार ने आबकारी विभाग में पेश की है। प्रस्तावित चौहद्दी के सामने कब्रिस्तान एवं बाबा मस्तानशाह की दरगाह है। चंद कदमों पर साहू समाज का सिद्ध चबूतरा है। मोहल्ले में राम-जानकी एवं बजरंगबली का मंदिर है।
इन धार्मिक महत्व के स्थानों के नजदीक शराब की बिक्री किए जाने से श्रद्धालुओं को परेशानी एवं वाद-विवाद का सामना करना पड़ेगा। धार्मिक स्थलों के नजदीक शराब बिक्री आबकारी अधिनियम के खिलाफ भी है। ग्रामीणों ने सीओ और तहसीलदार को ज्ञापन देकर कंपोजिट दुकान को आबादी से दूर स्थापित कराने की मांग की।
विज्ञापन
ज्ञापन पर ग्राम प्रधान गौरीशंकर सोनी, जिला पंचायत सदस्य वीरसिंह बुंदेला, श्यामकिशोर सोनी, इमरान खान, अभिषेक जैन, द्वारकाप्रसाद, दीपक सोनी, मुख्तार रजा, अनुज सेन, विमल कुमार आदि के हस्ताक्षर हैं।