फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   oath to protect wild life

चलो आज संकल्प करें, वन्य जीवों की रक्षा करें

Thu, 04 Mar 2021 12:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
oath to protect wild life
जीवों की सुरक्षा के लिए घर बनाकर दिखाता बालक। - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। वन्य जीव दिवस के अवसर पर करुणा इंटरनेशनल की गोष्ठी केंद्राध्यक्ष अक्षय अलया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें वन्य जीव के महत्व को बताते हुए करुणा प्रेमियों ने जीव रक्षा का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि विश्व वन्यजीव दिवस का उद्देश्य वैश्विक स्तर पर वन्यजीवों के संरक्षण की दिशा में जागरूकता, सहयोग और समन्वय स्थापित करना है।
विज्ञापन

अक्षय अलया ने बताया कि पृथ्वी पर मौजूद वन्य जीवों और वनस्पतियों की सुंदरता और विविधता के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए प्रति वर्ष तीन मार्च को विश्व वन्य जीव दिवस मनाया जाता है। संयोजक पुष्पेंद्र जैन ने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों के दोहन से कितने ही जीव-जंतु विलुप्त होने की कगार पर हैं। कुछ तो विलुप्त भी हो गए। देवीशंकर कुशवाहा ने कहा कि प्रदूषण लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे प्रकृति में नकारात्मक बदलाव हो रहा है और ग्लोबल वार्मिंग जैसे भयावह परिणाम देखने को मिल रहे हैं। महामंत्री ध्रुव साहू ने कहा कि गर्मी में मनुष्य को स्वयं की सुरक्षा के साथ-साथ पशु-पक्षियों की सुरक्षा करना भी जरूरी है। अरुण तिवारी ने कहा कि घरेलू पक्षी कहलाने वाली गौरैया अब बहुत ही कम दिखाई देती है। समय रहते इस विलुप्त होती प्रजाति पर ध्यान नहीं दिया गया तो वह दिन दूर नहीं जब गिद्धों की तरह गौरैया भी इतिहास बन जाएगी और यह सिर्फ गूगल और किताबों में ही दिखेगी। शैलेष तिवारी ने कहा कि करुणा इंटरनेशनल के प्रशिक्षण संबंधी पाठ्यक्रम में जानवरों की आवाजों को सीखने व उनकी आवाज को निकालने को भी सम्मिलित किया गया है, जिससे बच्चे पशु-पक्षियों को पहचान कर उनका संरक्षण कर सकें। इस अवसर पर सदस्यों ने वन्य प्राणियों के साथ घरेलू पक्षी गौरैया की रक्षा का संकल्प लिया। क्लब ने बच्चों को जागरूक करके जीवरक्षा के प्रति संकल्प दिलाने का बीड़ा उठाया है।

जीव दया का कार्य करता युवा।

जीव दया का कार्य करता युवा।- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed