फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Number of viral fever patients rises with the change in weather.

Lalitpur News: मौसम बदलते ही वायरल फीवर के बढ़े मरीज

Thu, 17 Sep 2026 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Number of viral fever patients rises with the change in weather.
महरौनी-सिलावन। मौसम में बदलाव और बारिश के बीच क्षेत्र में वायरल संक्रमण का प्रकोप बढ़ने लगा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महरौनी की ओपीडी में पिछले कुछ दिनों से वायरल फीवर, जुकाम, खांसी और गले में खराश की शिकायत लेकर पहुंचने वाले मरीजों की संख्या बढ़ गई है। इससे अस्पताल में मरीजों की भीड़ भी बढ़ने लगी है। मरीजों का उपचार कर रहे डॉ. सिद्धार्थ जैन ने बताया कि अस्पताल पहुंचने वाले अधिकांश मरीज वायरल फीवर के साथ जुकाम और खांसी से पीड़ित हैं। लगातार बदल रहे मौसम और बारिश के कारण मौसमी बीमारियों का असर बढ़ा है। चिकित्सक राजेंद्र भूषण पटैरिया ने बताया कि बरसात के मौसम में संक्रमण के कारण बुखार, खांसी और जुकाम के मरीज बढ़ रहे हैं। उन्होंने मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार दवा लेने के साथ पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed