फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Npan 's husband , brother-in kidnapping case

नपं के पति, देवर पर अपहरण का मुकदमा

Sat, 06 Feb 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Sat, 06 Feb 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
Npan 's husband , brother-in kidnapping case
ललितपुर। ब्लाक प्रमुख चुनाव को लेकर आखिरकार पहला मुकदमा जनपद में दर्ज हो ही गया। तालबेहट की नगर पंचायत अध्यक्ष के पति व देवर सहित पांच लोगों पर क्षेत्र पंचायत की महिला सदस्य के अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य गुड्डू यादव ने बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक बालेंदु भूषण सिंह से मुलाकात कर महिला बीडीसी सदस्य के अपहरण की जानकारी दी थी। पुलिस अधीक्षक ने अपर पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह को तालबेहट क्षेत्र का निरीक्षण करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


शुक्रवार को ग्राम बिजरौठा निवासी सुखलाल कुशवाहा ने तालबेहट कोतवाली में तहरीर दी कि उनकी पत्नी पान बाई क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। वह ग्राम तरगुंवा में निवास करती हैं। दो फरवरी को इनोवा गाड़ी क्रंमाक (यूपी 94 एक्यू 9111) व स्कार्पियो गाड़ी क्रंमाक (यूपी 94 एजी 0414) से आधा दर्जन लोग आए और उसकी पत्नी का अपहरण कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तालबेहट नगर पंचायत अध्यक्ष मुक्ता सोनी के पति विजय किशोर सोनी, देवर राजेश सोनी, अनुपम लिटौरिया, रामजी यादव उर्फ बब्बू सुनौरी, सुरेंद्र सिंह व सुमेर सिंह के खिलाफ अपहरण, जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिस्ट्रीशीटरों की चुनाव में सक्रियता
तालबेहट की राजनीति में पिछले कुछ दिनों में व्यापक बदलाव आया है। तालबेहट से दो बार निर्वाचित हो चुकीं नगर पंचायत अध्यक्ष मुक्ता सोनी की सास पिछले दिनों ग्राम प्रधान खांदी का चुनाव हार गई थीं। इसके बाद ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में मनीषा सोनी ने समाजवादी पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ पर्चा दाखिल कर बगावत कर दी, जिसकी शिकायत आलाकमान से की गई है।

विजय व राजेश सोनी पर हिस्ट्रीशीटरों का सहयोग लेकर बीडीसी सदस्यों को धमकाने की शिकायत बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक से की गई है। बब्बू यादव सुनौरी मनीषा सोनी गुट का समर्थन कर रहा है। बब्बू यादव तालबेहट का हिस्ट्रीशीटर है। उस पर हत्या सहित कई अन्य गंभीर अपराधिक मामले दर्ज हैं। महिला बीडीसी सदस्य के अपहरण में नामजद आरोपी बनने के बाद साफ हो गया कि तालबेहट ब्लॉक में अपराधियों की मदद चुनाव जीतने में ली जा रही है।


अपहरण का पूरा मामला राजनीति से प्रेरित है। उनकी ओर से किसी का अपहरण नहीं किया गया है। बब्बू यादव सुनौरी उनके समर्थक हैं। किसाी को कोई धमकी नहीं दी गई है। केवल पर्चा वापस लेने का दबाव बनाने को झूठा मुकदमा दर्ज किया गया है।
- विजय किशोर सोनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed