{"_id":"634854ba0381ae1b88563e3b","slug":"now-offline-tenders-will-be-opened-in-the-collectorate-itself-lalitpur-news-jhs230834495","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब निर्माण एजेंसियों की नहीं चलेगी मनमानी, कलक्ट्रेट में खुलेंगे सभी ऑफ लाइन टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब निर्माण एजेंसियों की नहीं चलेगी मनमानी, कलक्ट्रेट में खुलेंगे सभी ऑफ लाइन टेंडर
विज्ञापन
ललितपुर। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी आलोक सिंह ने ऑफ लाइन टेंडर में आ रहीं शिकायतों को देखते हुए सभी ऑफलाइन टेंडरों को कलक्ट्रेट में खोले जाने के निर्देश दिए हैं। यह प्रक्रिया न अपनाने पर टेंडर को निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी ने शासन द्वारा चिह्नित नवीन विकास प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों की माह सितंबर की समीक्षा बैठक शासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन अधिकारियों को स्वयं कंपलाइंस करें। अधीनस्थ को मार्क करना कोई निस्तारण नहीं है। उन्होंने कहा, अधिकारी शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही न करें, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। सभी अधिकारी कार्यस्थल पर महिला उत्पीड़न पर रोक के लिए विशाखा गाइड लाइन के अनुसार अपने कार्यालयों में समिति गठित कर रिपोर्ट उपलब्ध कराएं।
विद्युत विभाग की समीक्षा में बताया कि शासन ने अब विभागों को विद्युत बिल स्वयं जमा करने की व्यवस्था की गई है, जिसके तहत विभाग के माध्यम से ही रजिस्ट्रेशन कराकर बिल का भुगतान किया जा सकता है। जिला विकास अधिकारी ने कहा कि सभी विभाग अपने अपने स्तर से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्रवाई करें। नई सड़कों के निर्माण में महरौनी बाईपास पर वर्षा के कारण कम प्रगति है, सिलावान-महरौनी का कार्य प्रगति पर है, नीमखेरा-बरखेरा का कार्य दिसम्बर 2022 तक पूर्ण होगा, बालाबेहट में पेंटिंग का कार्य शेष है, तालबेहट-पूराकलां पर कार्य प्रारंभ कर दिया गया है, जो मई 2023 तक पूर्ण किया जाना है। बार-बानपुर मार्ग पर अतिक्रमण को जल्द हटाया जाए। कृषि विभाग में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में ऑनलाइन सत्यापन कार्य चल रहा है, जिस पर जिलाधिकारी ने बैंक वार कृषक लिस्ट तलब कर कृषकों का डाटा सत्यापित करने के निर्देश दिए। पशुपालन विभाग में गौशालाओं की संख्या, पशुओं की संख्या व स्थान की गणना कर लें, जिससे निर्धारित गोवंश रखे जा सकें। नई गोशालाओं का निर्माण कार्य हो रहा है तब तक अस्थायी व्यवस्था कर गोवंशों को रखा जाए। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में सीएमओ बताया महिला चिकित्सा के लिए शासन ने ऑनकॉल डॉक्टर बुलाने के निर्देश दिए हैं, जल्द ही एक महिला चिकित्सक की तैनाती की जाएगी। डीएम ने जिला अस्पताल की एक्स-रे मशीन ठीक कराए जाने के निर्देश दिए हैं। कन्या सुमंगला योजना की समीक्षा के दौरान डीपीओ ने बताया कि 2545 ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों के सापेक्ष 2412 आवेदन स्वीकृत किये जा चुके हैं। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के तहत आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण की समीक्षा में डीएम ने निर्देश दिए कि नवनिर्मित आंगनबाड़ी केन्द्रों के निरीक्षण के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी लगाकर निरीक्षण रिपोर्ट लेते रहें। बैठक में सीडीओ अनिल कुमार पांडेय, डीडीओ केएन पांडेय, सीएमओ डॉ. जेएस बक्शी, डीसी एनआरएलएम, डीसी मनरेगा रविंद्र वीर यादव, सीवीओ एसके पांडेय, समाज कल्याण अधिकारी अभिषेक अवस्थी, प्रोबेशन अधिकारी नंदलाल सिंह, बीएसए रामप्रवेश, कार्यक्रम अधिकारी नीरज सिंह, अधिअभि विद्युत विमल कुमार, अवनीश सिंह समेत सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।