{"_id":"5e41b4e18ebc3ee5913c9f9c","slug":"now-kisan-samman-nidhi-will-go-to-kcc-account-lalitpur-news-jhs159762398","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब किसान सम्मान निधि जाएगी केसीसी में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब किसान सम्मान निधि जाएगी केसीसी में
विज्ञापन
ललितपुर। केंद्र सरकार ने किसानों को दी जाने वाली किसान सम्मान निधि में बड़ा बदलाव किया है। अब यह राशि उन्हीं किसानों को मिल सकेगा, जिनके किसान क्रेडिट कार्ड हैं। उन कृषकों को योजना का लाभ नहीं मिलेगा, जिनके पास केसीसी नहीं हैं।
केंद्र सरकार द्वारा किसानों को छह हजार रुपये सालाना किसान सम्मान निधि दी जा रही है। यह पैसा चार-चार महीने में तीन किस्तों के माध्यम से किसान के बैंक खाते में पहुंचाया जाता है। योजना पूरे देश में लागू है, इस कारण केंद्र सरकार अरबों रुपये इस योजना पर खर्च कर रही है। केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से भी लोगों को आर्थिक सहायता मुहैया कराई जा रही है। आयुष्मान भारत योजना समेत ऐसी कई योजनाएं हैं, जिनके माध्यम से केंद्र सरकार देशवासियों की आर्थिक मदद कर रही है।
लेकिन, केंद्र सरकार ने अब किसान सम्मान निधि में बड़ा बदलाव किया है। अब सम्मान निधि का पैसा किसानों के बैंक खाते (बचत खाता) में न भेजकर किसान क्रेडिट कार्ड वाले बैंक खाते में भेजा जाएगा। इससे उन किसानों को नुकसान होगा, जो बैंक के बकायेदार हैं। इतना ही नहीं, किसान केसीसी वाले बैंक खाते से भी पैसा नहीं निकाल पाएंगे, क्योंकि अधिकांश किसान बैंक के कर्जदार रहते हैं। कुल मिलाकर अब किसान सम्मान निधि का पैसा केसीसी का बैंक ब्याज चुकाने में काम आएगा। हालांकि, इससे किसानों को केसीसी का ब्याज चुकाने में सहूलियत हो जाएगी।
विज्ञापन
केंद्र सरकार के ज्वाइंट सेक्रेटरी डा. आशीष कुमार भूटानी ने इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी करते हुए किसान क्रेडिट कार्ड को लेकर दिशा निर्देश दिए हैं। इसमें बैंकों में किसान क्रेडिट कार्ड के बैंक खातों को अपडेट करने के लिए कहा गया है।
जिले में दो लाख 42 हजार किसान हैं। इसमें से 1,84,960 किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ मिल चुका है। इसमें से डेढ़ लाख किसानों के पास किसान क्रेडिट कार्ड है।
जिन किसानों का किसान क्रेडिट कार्ड नहीं बना है, उन सभी का केसीसी बनवाने के लिए अभियान चलाया जाएगा।
- एसके श्रीवास्तव, लीड बैंक मैनेजर