{"_id":"65de5011404c8ff32c0d8fa4","slug":"now-food-will-be-cooked-in-steel-utensils-instead-of-aluminum-in-schools-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-111006-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: स्कूलों में एल्युमिनियम के स्थान पर अब स्टील के बर्तनों में बनेगा भोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: स्कूलों में एल्युमिनियम के स्थान पर अब स्टील के बर्तनों में बनेगा भोजन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। एल्युमीनियम के बर्तन में बनाए जाने वाले मध्याह्न भोजन से लीचिंग (तरल विलय) के खतरे को देखते हुए परिषदीय विद्यालयों में अब स्टील के बर्तनों में भोजन बनाया जाएगा।
यहां 1354 परिषदीय व कंपोजिट विद्यालय हैं। इनमें 1.78 लाख विद्यार्थी पंजीकृत हैं। बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन बनाया जाता है। अभी तक इसे एल्युमीनियम के बर्तनों में बनाया जाता था। एल्युमिनियम के बर्तन में भोजन बनने से लीचिंग के कारण छात्रों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव को देखते हुए शासन ने इसका प्रयोग कम करने के निर्देश दिए हैं। अब स्टील के बर्तन खरीदने की बात कही है। बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिकेश यादव ने बताया कि सभी परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व इंचार्ज प्रधानाध्यापकों को स्टील के बर्तन का प्रयोग अधिक और एल्युमिनियम के बर्तन का उपयोग कम करने के निर्देश दिए हैं।