फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Notice to six shopkeepers who fled after closing their shops during verification

Lalitpur News: सत्यापन के समय दुकान बंदकर भागने वाले छह दुकानदारों को नोटिस

Tue, 18 Nov 2025 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Notice to six shopkeepers who fled after closing their shops during verification
अधिकारियों के फोन भी नहीं उठाए थे, कृषि विभाग ने तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शासन की टीम के निरीक्षण के पूर्व उर्वरक की दुकानें बंदकर भागने वाले मड़ावरा, महरौनी के छह विक्रेताओं को कृषि विभाग ने नोटिस जारी करते हुए तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। स्पष्टीकरण देने तक उर्वरक की बिक्री पर भी प्रतिबंध लगा है।
किसानों की ओर से एक टन से अधिक खाद खरीदने के मामले में शासन की ओर से गठित की गई तीन सदस्यीय टीम ने शुक्रवार और शनिवार को जनपद में डेरा डालकर जांच की थी। शनिवार को टीम के पहुंचने की जानकारी होने पर मड़ावरा और महरौनी एवं बार में छह दुकानदार अपनी-अपनी उर्वरक की दुकानें बंद कर भाग गए थे। कृषि विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने जांच करने के लिए उर्वरक विक्रेताओं को फोन भी लगाया लेकिन फोन नहीं उठाए गए। इससे जांच भी प्रभावित रही।
विज्ञापन

अब कृषि विभाग ने जारी नोटिस में बताया कि 14 नवंबर को शासन की टीम के आने पर जानबूझकर दुकानें बंद कर दी गईं, जो उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 का स्पष्ट उल्लंघन है। स्पष्टीकरण समय और संतोषजनक प्राप्त नहीं होता है तो उनके विरुद्ध उर्वरक नियंत्रण आदेश में निहित प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन उर्वरक विक्रेताओं को भेजा गया नोटिस

उर्वरक की दुकानें बंदकर भागने वाले विक्रेताओं में एग्रीजंक्शन बार, बालाजी ट्रेडर्स मड़ावरा, मयूराज टेडर्स मड़ावरा, पारस कृषि बीज भंडार एवं फर्टीलाइजर मड़ावरा, मेसर्स बालाजी खाद भंडार मंडी रोड महरौनी और जेएस राजपूत एंड कंपनी मंडी रोड महरौनी शामिल हैं। इन्हें नोटिस जारी किया गया है।

समिति पर खाद के अंतर पर एआर को कराया अवगत
शासन की टीम की ओर से पारौल समिति पर की गई जांच में खाद की लगभग 40 बोरियों का अंतर पाया गया था। इस मामले में कृषि विभाग के अधिकारियों ने एआर कोऑपरेटिव को इसके संबंध में अवगत कराया है, ताकि इस मामले में आगे की कार्रवाई हो सके।


शासन की ओर से गठित जांच टीम के निरीक्षण के समय महरौनी और मड़ावरा के छह उर्वरक विक्रेता दुकानें बंद कर मौके से भाग गए थे। इससे उनकी जांच नहीं हो सकी। इस मामले में उन विक्रेताओं को नोटिस जारी कर तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। - राजीव कुमार भारती, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed