{"_id":"5e4455c28ebc3ee6053df8ca","slug":"notice-to-school-manager-on-parents-complaint-lalitpur-news-jhs1599344115","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिभावक की शिकायत पर स्कूल प्रबंधक को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिभावक की शिकायत पर स्कूल प्रबंधक को नोटिस
विज्ञापन
ललितपुर। खंड शिक्षा अधिकारी नगर ने एक अभिभावक की शिकायत पर एक मान्यता प्राप्त स्कूल के प्रबंधक को नोटिस जारी किया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि स्कूल के अध्यापक एवं प्रबंधक की लापरवाही से उसके पुत्र का पैर टूट गया। छह फरवरी को संदीप कुमार जैन पुत्र हरदयाल जैन निवासी आजादपुरा ने बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिलाधिकारी से शिकायत की थी कि आयुष जैन एक विद्यालय में कक्षा सात का छात्र है। 29 जनवरी को दिन में लगभग 12 बजे विद्यालय के अध्यापकों एवं प्रबंधक की लापरवाही से पुत्र का पैर टूट गया। घटना होने पर विद्यालय प्रबंधक ने कोई सूचना नहीं दी और न कोई प्राथमिक उपचार कराया। पुत्र को विद्यालय स्टाफ द्वारा विद्यालय से उठाकर कोआपरेटिव बैंक पर छोड़ दिया गया। घटना की जानकारी होने पर पुत्र का उपचार कराया। अभी इलाज चल रहा है।
29 जनवरी की विद्यालय की सीसीटीवी फुटेज मांग की गई, लेकिन उपलब्ध नहीं कराई गई। डीएम ने शिकायती पत्र पर सात फरवरी को जांच कर कार्रवाई प्रस्तुत करने के निर्देश बीएसए को दिए। संदीप कुमार जैन द्वारा आईजीआरएस पोर्टल पर भी शिकायत की है। इस पर खंड शिक्षा अधिकारी नगर भरत कुमार वर्मा ने प्रबंधकप्रधानाध्यापक को नोटिस जारी किया है। इसमें उन्होंने सुसंगत साक्ष्यों सहित स्पष्टीकरण (मान्यता की प्रति, सीसीटीवी फुटेज, अध्ययनरत बच्चों की उपस्थिति पंजीकरण कक्षा-7 में पढ़ने वाले शिक्षकों का विवरण आदि) तीन दिन में उपलब्ध कराने के लिए कहा है।