फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   notice to school incharge

कंपोजिस्ट स्कूल के इंचार्ज को थमाया नोटिस

Tue, 22 Nov 2016 11:55 PM IST
lalitpur
lalitpur Updated Tue, 22 Nov 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
notice to school incharge
प्रशासन - फोटो : demo pic
नगर क्षेत्र स्थित (प्राथमिक विद्यालय) कंपोजिट स्कूल के इंचार्ज प्रधानाध्यापक ने हेलीकाप्टर की मांग कर बैठे बैठाए मुसीबत मोल ले ली है। खंड शिक्षा अधिकारी नगर ने इस मामले में उसे कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्होंने तीन दिवस में जवाब देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


मायावती सरकार ने कांशीराम कालोनी के बच्चों को एक छत के नीचे कक्षा एक से आठ तक की शिक्षा मुहैया कराने के लिए कंपोजिट स्कूल की स्थापना कराई थी। इस स्कूल की आलीशान बिल्डिंग खड़ी हुई है लेकिन स्कूल में शिक्षकों के पद अभी तक सृजित नहीं हो सके। जिसे ध्यान में रखकर खंड शिक्षा अधिकारी नगर आभा अग्रवाल ने सहायक अध्यापक सुरजीत सिंह को इस विद्यालय में अस्थाई व्यवस्था में लगाया। बीते दिनों इस स्कूल का संचालन कर रहे इंचार्ज प्रधानाध्यापक सुरजीत सिंह ने आवागमन में आ रही दिक्कतों से परेशान होकर विभाग से हेलीकाप्टर मांग कर ली। यह बात किसी के गले नहीं उतरी। खंड शिक्षा अधिकारी नगर आभा अग्रवाल ने शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। इसमें कहा गया कि विद्यालय संचालन में किसी प्रकार की समस्या अथवा बाधा आने पर उसे एसएमसी की बैठक में रखना चाहिए था। लेकिन, ऐसा नहीं किया गया। उसकी जगह विभाग को दिए पत्र को सोशल मीडिया पर प्रचारित कर दिया। इससे प्रतीत होता है कि विभाग की छवि खराब करने के लिए यह कार्य किया गया है। विद्यालय बंद करने एवं हेलीकाप्टर की मांग औचित्यहीन है जो मानसिक संतुलन पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करती है। उन्होंने हेलीकाप्टर की मांग करने से पूर्व स्कूल प्रबंध समिति को अवगत नहीं कराने और विभाग को पत्र किन परिस्थितियों में दिया गया? इसे स्पष्ट करें। यदि स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया गया तो कठोर प्रशासनिक कार्रवाई प्रस्तावित कर दी जाएगी। कारण बताओ नोटिस जारी होने से शिक्षक की हवाइयां उड़ी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed