{"_id":"590794334f1c1b2165442547","slug":"not-start-house-hold-survey","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं शुरू हुआ हाउस होल्ड सर्वे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं शुरू हुआ हाउस होल्ड सर्वे
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
House Hold Survey
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक मई से शुरू होने वाले सर्व शिक्षा अभियान का हाउस होल्ड सर्वे अभी तक शुरू नहीं हो सका है। सर्वे में शिक्षा से वंचित बच्चों को चिह्नित किया जाएगा। इसके लिए शासन पहले ही निर्देश जारी कर चुका है। जबकि बेसिक शिक्षा विभाग के अफसर शासनादेश नहीं मिलने की बात कह रहे हैं।
छह से 14 वर्ष की आयु वाले बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए सर्व शिक्षा अभियान के तहत प्रत्येक वर्ष हाउस होल्ड सर्वे कराया जाता है। खंड शिक्षाधिकारी के नेतृत्व में चलने वाले इस सर्वे में अध्यापक घर-घर जाकर ऐसे बच्चों को चिह्नित करते हैं जो प्राथमिक शिक्षा से दूर हैं और अभी तक विद्यालयों में दाखिला नहीं पा सके हैं। शासन ने एक मई से 16 मई तक प्रदेश में हाउस होल्ड सर्वे शुरू कराने के निर्देश दिए थे। सर्वे के बाद 18 मई को विद्यालय स्तर पर संकलन होगा और 20 मई को न्याय पंचायत स्तर पर 22 मई को संबंधित संसाधन केंद्रों पर संकलन होगा। इसके बाद 30 मई तक जनपद स्तर से सर्वे रिपोर्ट प्रदेश मुख्यालय भेजी जानी है।
ऐसे में सर्वे के पहले दिन बेसिक शिक्षा अधिकारियों एवं ब्लॉक संसाधन केंद्र के समन्वयकों को जनपद स्तर पर एक दिवसीय बैठक कर सर्वे की रणनीति तय करनी थी। लेकिन अब तक ऐसा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
नहीं मिला शासनादेश
हाउस होल्ड सर्वे के संबंध में जारी किया गया शासनादेश अभी विभाग को प्राप्त नहीं हुआ है। शासनादेश मिलते ही जारी निर्देशों के अनुसार सर्वे का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
- संतोष कुमार राय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, ललितपुर।