फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   not open lack rupees thief in 42 day

बयालीस दिन में लाखों की चोरी नहीं खोल पाई पुलिस

Sat, 14 Sep 2019 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
not open lack rupees thief in 42 day
ललितपुर। जिला उद्योग व्यापार मंडल ने मड़ावरा में हुई लाखों की चोरी का खुलासा करने की मांग को लेकर एक ज्ञापन पुलिस अधीक्षक को सौंपा गया है। इसमें आरोप लगाते हुए बताया गया है कि एक अगस्त की रात्रि में डॉ नीरज जैन के तहसील मडावरा स्थित निवास पर अज्ञात चोरों द्वारा लाखों रुपया का सोना, जेवर व नकदी की चोरी की गई थी, लेकिन 42 दिन बीत जाने के बाद भी चोरी का खुलासा नहीं हो सका है। इसमें मुख्य रूप से मड़ावरा पुलिस की निष्क्रियता साफ जाहिर हो रही है। व्यापारियों ने एसपी को ज्ञापन देते हुए आरोप लगाया है कि मडावरा पुलिस ने इतनी बड़ी चोरी को हल्के में लेकर कोई प्रयास नहीं किया है, कुछ दिनों बाद पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी एवं सब इंस्पेक्टर को निलंबित किया है। इसके बाद टीमें गठित की गई लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल पाई है। व्यापार मंडल मांग करता है कि थाने में उस समय जो भी पुलिस स्टाफ था उसे भी हटाना चाहिए और विशेष प्रयास करना चाहिए, जिससे चोरी का खुलासा अतिशीघ्र हो सके। चोरी का खुलासा काफी समय बीत जाने के बाद भी नहीं होने से आमजन व व्यापारियों में रोष एवं भय व्याप्त है। तहसील मडावरा में और भी कई चोरियां हुई है, उनकी भी रिपोर्ट कई दिनों बाद लिखी गई है। उनका भी खुलासा नहीं हुआ है, जिससे चोरों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि चोरी का खुलासा नहीं हुआ तो संगठन को आंदोलन के लिए विवश होना पड़ेगा। इसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश मंत्री मनीष सडै़या, जिला अध्यक्ष सुरेश बड़ेरा, स्माल स्केल एसोसिएशन चेयरमैन कमलेश सराफ, जिला संसदीय महामंत्री शैलेंद्र सिंघई, नगर अध्यक्ष पंडित नवनीत किलेदार, बॉबी राजा नाराहट, अजय सोनी, राजू सिंधी, राम किशोर सिंह, विशाल सराफ, सुमित कछालिया, जितेंद्र सोनी, अजय ड्योडिया, स्वदेश अग्रवाल, मोहम्मद शरीफ जावेद, सिद्धेश्वर जमोरया, राहुल गुप्ता, संजीव खरे, विपिन जैन हिरावल, राहुल पंसारी, विजय नेता, सुल्लन पहलवान, जगजीत सिंह, बाबी सरदार, जितेंद्र जैन जित्तू, राजकुमार साहू, सुमित चंदावली, दिनेश सिंधी, महेंद्र टडैया, पीके बरया, समद खान, सुबोध गोस्वामी, संजय, जिनेंद्र गंगचारी, सुनील सैनी, सुबोध, आशीष पटेल मुख्य रूप से शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed