{"_id":"5e1a245b8ebc3e87bf23a349","slug":"not-fear-people-for-citizen-act-in-lalitpur-lalitpur-news-jhs1572912170","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिकता कानून से घबराने की जरूरत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिकता कानून से घबराने की जरूरत नहीं
विज्ञापन
ललितपुर। नागरिकता संशोधन विधेयक के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी ने शांति मार्च निकाला। बाद में हुई सभा में पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि किसी को भी नागरिकता संशोधन विधेयक से घबराने की जरूरत नहीं है। विधेयक किसी के अहित में नहीं है। शनिवार को शांति मार्च नदीपार स्थित कुशकुटी से शुरू हुआ। पार्टी कार्यकर्ता तिरंगा लेकर पैदल चल रहे थे। वह भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे। शांति मार्च नदीपुरा, सावरकर चौक, घंटाघर होता हुआ तुवन मैदान पर समाप्त हुआ। यहां पर कार्यकर्ताओं की सभा हुई। इसको पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने संबोधित है। उन्होंने कहा कि भारत हिंदू राष्ट्र है और रहेगा। लेकिन, हिंदू राज्य नहीं बनने देंगे। कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजीव श्रृंगीऋषि ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस बिल से किसी को डरने की जरूरत नहीं है।
अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी ने की। इस मौके पर सहकारी बैंक के अध्यक्ष हरीराम निरंजन, बब्बूराजा बुंदेला, जिला पंचायत अध्यक्ष जयश्री खटीक, नगरपालिका अध्यक्ष रजनी साहू, पूर्व पालिका अध्यक्ष रमेश कुमार खटीक, कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जय कुमार सिंह, प्रेमचंद पटेल, चंद्रभान सिंह सेंगर, वंशीधर श्रीवास, देवेंद्र गुरु, नगर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, रामकुमार तिवारी, सुधांशु शेखर हुंडैत, रामगोपाल नामदेव, महेश भैया, विनोद अगरिया, अशोक साहू, डा दीपक चौवे, रामेश्वर सडैया, राजेश लिटोरिया, हरीओम निरंजन, किरण सेन,लक्ष्मी रावत, आशुतोष सिंह सेगर, गजेंद्र प्रताप सिंह लोधी,डा अविनाश देशमुख, दिनेश गोस्वामी आदि मौजूद रहे। सभा के उपरांत उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि लोगड़िया समाज के पास कोई प्रमाण पत्र नहीं हैं। उनके हितों को सुरक्षित रखने के लिए गृह मंत्रालय में बात करेंगे।