{"_id":"69cd6355ee1da0b39c0b440b","slug":"not-a-single-child-should-be-deprived-of-education-minister-of-state-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-154093-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे : राज्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे : राज्यमंत्री
विज्ञापन
- कल्यान सिंह सभागार में कार्यक्रम करके स्कूल चलो अभियान की हुई शुरुआत
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। छह से चौदह आयु वर्ग के बच्चों का नामांकन विद्यालय में कराने और एक भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहने व इसकी जिम्मेदारी हम सबको लेनी है। यह बात कल्यान सिंह सभागार में बुधवार से शुरू हुए स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम के दौरान श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने कही।
कल्याण सिंह सभागार में कार्यक्रम की शुरुआत में छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, योग का प्रदर्शन और स्कूल चले हम थीम को प्रस्तुत किया। इसके साथ बच्चों ने आकर्षक मानव पिरामिड बनाए। सदर विधायक ने रामरतन कुशवाहा ने कहा शिक्षक के द्वारा सही दिशा में शिक्षा दिए जाने से एक बालक का संपूर्ण विकास होता है। जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन ने आदर्श शिक्षक के द्वारा ही गांव में सही से शिक्षा दिए जाने पर व्यक्ति, गांव और देश का विकास संभव बताया। जिलाधिकारी सत्यप्रकाश ने कहा कि शिक्षा से कोई भी बच्चा वंचित न रहे इसकी जिम्मेदारी विद्यालय में तैनात शिक्षकों की है। बीएसए रणवीर सिंह ने कहा कि स्कूल चलो अभियान में की जाने वाली गतिविधियों के बारे में बताया। यूपीएस पनारी के कक्षा 7वीं के छात्र अमन जोकि कबूतरा जनजाति से आता है ने उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों का मंच से मौखिक नाम सुनाया तो डीएम ने उसकी प्रशंसा की। इस दौरान राज्यमंत्री प्रतिनिधि चंद्रशेखर पंथ, एबीएसए गौरव शुक्ला, नंदित कुमार गुप्ता, समर सिंह, जिला समन्वयक प्रदीप श्रीवास्तव, संजय तिवारी, राघवेंद्र सिंह, जाहर सिंह निरंजन, डॉ दीपा सिंधी, इंदर सिंह पटेल, विनोद निरंजन सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अभिलाषा चौधरी और आशुतोष बिलगैया ने किया।
निपुण विद्यालयों के शिक्षकों को प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित
जिले में प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए चलाए गए निपुण आकलन अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। परख एप और डीएलएड प्रशिक्षुओं की मदद से किए गए मूल्यांकन में जिले के करीब 238 विद्यालयों को निपुण विद्यालय घोषित किया गया। कल्याण सिंह सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सभी निपुण विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।