फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   noiseless protest for release cogress leader

प्रदेश की रिहाई को लेकर कांग्रेस मौन प्रदर्शन

Sat, 13 Jun 2020 11:27 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
noiseless protest for release cogress leader
घंटाघर पर धरना पर बैठे पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य व कांग्रेसी - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेसियों ने प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए घंटाघर प्रांगण में मौन प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य भी शामिल हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार राजनीतिक द्वेष और गरीब विरोधी मानसिकता का परिचय दे रही है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत ने आरोप लगाया कि प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को जेल भेजकर प्रदेश सरकार ने ज्यादती की सारी सीमाएं पार कर दी हैं। आने वाले समय में प्रदेश की जनता भाजपा सरकार को इसका करारा जवाब देगी। प्रदेश अध्यक्ष जिला कारावास लखनऊ में 20 मई से बंद हैं, हमें न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है। प्रदेश अध्यक्ष को जरूर इंसाफ मिलेगा। जिला कमेटी प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में सेवा सत्याग्रह चला रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में 90 लाख से अधिक लोगों को भोजन और राशन दिया गया है। 10 लाख प्रवासी श्रमिकों को प्रदेश के बाहर मदद की गई। इस अवसर पर डॉ. सुनील तिवारी, पूर्व जिला अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद कुशवाहा, पीसीसी बहादुर अहिरवार एड, पीसीसी बिट्टू राजा, नगर अध्यक्ष हरीबाबू शर्मा, अजय प्रताप तोमर, सुनील खजुरिया, नवनीत किलेदार, मोंटी शुक्ला, अंकित यादव, समद खान, उवेश खान, मो आसिफ, प्रदीप रिछारिया, रामनरेश दुबे, नातीराजा, महिला अध्यक्ष रेखा राजा गौर, पुनीत, गुलाब बरार, राकेश रजक, रामगोपाल अहिरवार, महेंद्र पनारी, सुजान पटेल, सुशील श्रीवास, दीक्षा, शेर सिंह यादव, सुनील अहिरवार, अरविंद अहिरवार, अजय कुशवाहा, जहीर अली रानू, राम सिंह यादव, संजय जाटव, कल्याण सिंह राजपूत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed