फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   No roads, no drains, polluted water accumulates on the road

Lalitpur News: सड़क न नाली, रास्ते में जमा होता दूषित पानी

Sat, 15 Nov 2025 02:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
No roads, no drains, polluted water accumulates on the road
चढ़रऊ में असुविधाओं से जूझ रहे ग्रामीण, बच्चों को स्कूल पहुंचने में होती परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिलावन/ललितपुर। ब्लॉक बिरधा अंतर्गत ग्राम चढ़रऊ में करोड़ों खर्च के बाद भी ग्रामीण असुविधाओं से जूझ रहे हैं। आवागमन के लिए सड़क की सुविधा नहीं मिल सकी है। नाली के अभाव में गलियों में दूषित पानी बह रहा है। ऐसे में बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। सफाई के अभाव में जगह-जगह गंदगी व कचरा के ढेर लगे हुए हैं। समस्या से लगभग तीन हजार की आबादी जूझ रही है।
गांव में लंबे अरसे से प्रवेश मार्ग में जमा पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। पुलिया का निर्माण नहीं होने से यहां अधिक मात्रा में पानी जमा हो गया है। इससे ग्रामीण तो निकासी कर लेेते हैं। लेकिन, बाहर से आने वाले लोग दशा देखकर परेशान हो रहे हैं। स्कूली बच्चों को निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं गांव के कुशवाहा मोहल्ला में अब तक सड़क नहीं बन पाई है। यहां पर पत्थर की सड़क है। नाली न होने से रास्ते में पानी आ जाता है। इससे मार्ग ऊबड़-खाबड़ होने से इस पर सुरक्षित चलना मुश्किल हो रहा है। दिन में तो लोग किसी तरह से निकल जाते हैं। रात में वृद्ध व बच्चे गिर जाते हैं।
विज्ञापन

---
जगह-जगह लगे कचरा के ढेर
गांव में सफाई व्यवस्था तक ध्वस्त पड़ी हुई है। गांव में गली नहीं, स्कूल तक गंदगी व कचरा से अछूते नहीं है। विद्यालय के पास में ही कचरा का ढेर लगा हुआ है। वहीं शौचालय तक में कचरा जमा हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि सफाई नियमित नहीं होती है। इससे सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
अनदेखी की भेंट चढ़ा पंचायत भवन
गांव में स्थित पंचायत भवन भी अनदेखी की भेंट चढ़ गया है। सफाई के अभाव में यहां गंदगी व कचरा पड़ा हुआ है। साथ ही इसमें बड़ी-बड़ी झाड़ियां व घास उग आई है। वहीं मार्ग पर गड्ढे होने से पहुंचना तक मुश्किल हो रहा है।
---
फोटो- 10
कैप्सस- दयाशंकर रजक
गांव में नाली न होने से रास्तों में दूषित पानी जमा हो रहा है। इससे सुरक्षित निकलना तक मुश्किल हो रहा है।
- दयाशंकर रजक
---
फोटो- 11
कैप्सन- देवकुमार
जमा दूषित पानी से बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। इसकी सफाई कराई जाए। नाली का निर्माण कराया जाए।
- देवकुमार
वर्जन
चढ़रऊ में नाली के अभाव में गलियों में पानी जमा होने व सफाई व्यवस्था ठीक न होने की जानकारी हुई है। इसकी जांच कराकर समस्या को दूर कराया जाएगा।
-इरशाद अहमद, खंड विकास अधिकारी, बिरधा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed