फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   no progress in loot case

चालीस घंटे बाद भी पुलिस के खाली हाथ

Thu, 17 Dec 2020 02:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
no progress in loot case
तालबेहट। तमंचे के बल पर परिजनों को बंधक बना कर लाखों रुपये की लूट की घटना को अंजाम देने के चालीस घंटे से अधिक समय बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ कोई कामयाबी नहीं लगी। लूट के खुलासे के लिए एसओजी और सर्विलांस टीम सहित कुल पांच टीमें लगी हुई हैं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम तरगुवां में रेलवे फाटक के समीप रहने वाले रामखिलावन पुत्र शिवचरन और उसकी बहन राजेश्वरी पत्नी कपूर सिंह के यहां से सोमवार की रात चार अज्ञात बदमाशों ने तमंचे के बल पर दुस्साहस पूर्ण तरीके से लाखों रुपये की लूट लिए थे। बदमाश दोनों घरों से 28 हजार नकद, के जेवरात समेत अन्य सामान लूट ले गए थे। घटना की जानकारी के बाद अपर पुलिस अधीक्षक डा. बृजेश कुमार सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण कर कोतवाली पुलिस को शीघ्र इसके खुलासे के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

खुलासे के लिए पुलिस अधिकारियों ने एसओजी, सर्विलांस सहित पुलिस की तीन टीमें लगाई हैं। लेकिन, चालीस घंटे से अधिक समय बीतने के बावजूद पुलिस को कोई कामयाबी नहीं मिल सकी है। इसके खुलासे के लिए टीमों ने पीड़ित के यहां जाकर कुछ दिनों से उसके यहां आने- जाने वालों एवं संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने कुछ स्थानों पर दबिश भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
ग्राम तरगुवां में हुई लूट की दोनों घटनाओं के खुलासे के लिए एसओजी सहित पुलिस की पांच टीमें लगी हुई हैं। सभी टीमें संभावित बिंदुओं पर काम कर रही हैं। अपराधी शीघ्र ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
- प्रमोद कुमार, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed