ललितपुर। डीएम ने विकास भवन का औचक निरीक्षण कर कर्मचारियों को कार्यों को गंभीरता से करने के निर्देश दिए। वहीं, कचहरी परिसर में बिना मास्क के घूम रहे लोगों के चालान कर जुर्माना वसूला और कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करने की अपील की।
सोमवार को डीएम ने सर्वप्रथम जिला समाज कल्याण कार्यालय का निरीक्षण किया। यहां पर जिला समाज कल्याण अधिकारी उपस्थित नहीं रहे। जानकारी में बताया कि महरौनी गए हैं। कर्मचारियों से पटल से संबंधित कार्यों पूरी गंभीरतापूर्वक के साथ करने के निर्देश दिए। कार्यालय को नियमित सैनिटाइजेशन व सफाई करने के निर्देश दिए। जिला कृषि अधिकारी के कार्यालय के निरीक्षण में अधिकारी मौजूद नहीं थे, कुछ ही देर में मौके पर पहुंच गए। उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन में दो कर्मचारी छुट्टी पर पाए गए, जिनके छुट्टी से संबंधित आवेदन रजिस्टर में पाए गए। खाद और बीज की आपूर्ति की जानकारी में जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। तत्पश्चात मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कार्यालय के कैजुअल लीव रजिस्टर का अवलोकन किया गया, जिसमें माह जुलाई 2020 तक की प्रविष्टि अंकित पाई, इस पर अगस्त माह की प्रविष्टियां अंकित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कचहरी बिना मास्क के मिलने पर रवि चतुर्वेदी, छोटू, दुरग सिंह, पूरन, अनुराग, अजय प्रताप, राजेंद्र सिंह, आमिर, शेरसिंह, सुखनंदन, मानसिंह यादव आदि 15 लोगों का चालान कर जुर्माना वसूला गया। साथ ही चेतावनी दी है कि भविष्य में मास्क न लगाने पर पुन: जुर्माना वसूला जाएगा। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की है कि शासन प्रशासन के नियमों का पालन करें। घर से निकलते समय मुंह पर मास्क लगाकर निकलें। सामाजिक दूरी का पालन करें। इस दौरान सीडीओ अनिल कुमार, एसडीएम सदर केकेसिंह, जिला कृषि अधिकारी गौरव यादव मौजूद रहे।