फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   No fire extinguishing arrangements in the medical college and CHC

Lalitpur News: मेडिकल कॉलेज और सीएचसी में नहीं आग बुझाने के इंतजाम

Tue, 07 Oct 2025 01:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
No fire extinguishing arrangements in the medical college and CHC
ललितपुर। सरकारी अस्पतालों में आग से बचाव के इंतजाम अब तक नहीं हो सके हैं। मेडिकल कॉलेज हो या सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कहीं भी मानक के अनुसार आग से बचाव के लिए लाइन नहीं डाली गई है। हालत यह है कि किसी भी सरकारी अस्पताल ने अग्निशमन विभाग से अंतिम अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त नहीं किया है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह जयपुर स्थित एक बड़े अस्पताल में आग लगने से आठ मरीजों की मौत हो गई। जबकि, बीते वर्ष झांसी के मेडिकल कॉलेज में आग लगने से 10 से अधिक बच्चों की मौत हो गई थी। लेकिन, जिम्मेदार इस तरह की घटनाओं के बाद भी चेत नहीं रहे हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज से लेकर सभी छह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में किसी में भी आग से बचाव के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। अग्निशमन विभाग का दावा है कि बिना उसके मानकों का पालन किए अस्पताल परिसर में फायर पाइप लाइन डाल दी गई है। धौज रील व धौज पाइप के साथ स्प्रिंकलर भी मानक के विपरीत लगाए हैं। यही नहीं अग्निशमन विभाग में एनओसी के लिए आवेदन तक नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इमरजेंसी में पाइपलाइन भी नहीं : मेडिकल कॉलेज में एनसीडी सेल, पैथोलॉजी, गैलरी, ओपीडी परिसर, वार्ड आदि में आग से बचाव के लिए फायर पाइपलाइन, धौजरील, धौज पाइप, स्प्रिंकलर लगा दिए हैं, लेकिन इमरजेंसी में यह भी सुविधा नहीं है। इमरजेंसी, महिला व पुरुष वार्ड कहीं पर भी पाइपलाइन नहीं डाली गई है। ऑर्थो की ओटी भी सुविधाओं से अछूती है।

एनओसी लेने के लिए भेजे कई पत्र : अग्निशमन विभाग ने सभी सरकारी अस्पतालों को एनओसी लेने के लिए पत्र भेजे हैं। लेकिन, लगातार नोटिस के बाद भी अधिकारी सुध नहीं ले रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed