फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   no facility in ambedkar park

केवल नाम का है डा. आंबेडकर पार्क

Wed, 13 Jan 2021 12:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
no facility in ambedkar park
park.jpeg - फोटो : park.jpeg
ललितपुर। शहर के जेल चौराहा स्थित डा. आंबेडकर पार्क बदहाली का शिकार है। इस पार्क में न बैठने के लिए बेंच, कुर्सी और न ही रंग - बिरंगे फूल नजर आते हैं। इसमें आए दिन कोई न कोई गोष्ठी या माल्यार्पण कार्यक्रम होते रहते हैं। इसके बाद भी जिम्मेदारों का ध्यान पार्क की कमियों पर नहीं जाता है।
विज्ञापन

डा. आंबेडकर के अनुयायियों की संख्या शहर में काफी होगी। इसे ध्यान में रख्,ाबर वर्षों पहले जेल चौराहा पर डा. आंबेडकर की प्रतिमा लगाई गई और जगह को पार्क की शक्ल दी गई। लेकिन, मौजूूदा समय में पार्क में मूर्ति के अलावा कुछ नजर नहीं आता है। पार्क में बैठने के लिए न तो बेंच, कुर्सी है और न ही फूल हैं। पार्क के सौंदर्यीकरण की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जबकि आए दिन कोई न कोई नेता या अधिकारी मूर्ति पर माल्यार्पण करने आते रहते हैं। मूर्ति के ऊपर किसी ने छतरी लगाने का भी प्रयास नहीं किया।
विज्ञापन

-----
डा. आंबेडकर ने निर्धन और शोषितों के उत्थान के लिए काम किया। उनकी वजह से ही दबे - कुचले लोगों को अधिकार प्राप्त हो पाए। उनके नाम पर बना पार्क उपेक्षा का शिकार है। - पीतम अहिरवार
विज्ञापन
विज्ञापन

----
शहर के जेल चौराहा पर डा. आंबेडकर पार्क बना हुआ है। यहां पर बस व टैक्सियों का ठहराव होता है। नगर पालिका को पार्क का सौंदर्यीकरण कराना चाहिए। - दलू वंशकार
----
डा. आंबेडकर पार्क हम सभी को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। पार्क में बैठने के लिए कुर्सी और बेंच स्थापित की जानी चाहिए, ताकि लोग पार्क में कुछ समय व्यतीत कर सकें। - अमित
-----
डा. आंबेडकर पार्क के नाम पर भूमि आवंटित है। इसके बाद भी पार्क का विस्तार नहीं किया जा रहा है। पार्क में खाली भूमि पर हरी घास व क्यारियां बनाने की आवश्यकता है। - जयकुमार

----
नगर पालिका परिषद शहर के सभी पार्कों की साफ-सफाई पर ध्यान दे रही है। वर्तमान में पालिका बजट की कमी से जूझ रही है, लेकिन शीघ्र ही डा. आंबेडकर पार्क की कमियों को दूर किया जाएगा।
- निहाल चंद्र
अधिशासी अधिकारी
नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed