फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   no effect of bharat band

भारत बंद रहा बेअसर, खुला रहा बाजार

Wed, 09 Dec 2020 01:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 01:02 AM IST
विज्ञापन
no effect of bharat band
कैप्सन - बाजार में खुली दुकानें - फोटो : TALDEHATE
तालबेहट। किसान संगठनों द्वारा आठ दिसंबर को किए भारत बंद का नगर में कोई असर नजर नहीं आया। सामान्य दिनों की तरह बाजारों में प्रतिष्ठान खुलें रहे। बुंदेलखंड किसान यूनियन के तत्वाधान में महिलाओं ने कानून के विरोध में तहसील में सांकेतिक प्रदर्शन कर तथा कांग्रेसियों ने बंद के समर्थन में एसडीएम अनिल कुमार को ज्ञापन सौंपे। महिलाओं ने तहसील में नारेबाजी करते हुए राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंप कर कृषि कानून में सुधार, बिजली बिल संशोधन और पराली जलाने पर सजा और जुर्माना को नियम बंद करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में रूबी, लीला, लक्ष्मी, कस्तूरी, छोटी बहू, रेखा, अंगूरी,जानकी, अकलबती, अंगूरी, उमा, सरोज, कमला आदि के हस्ताक्षर एवं निशानी अंगूठा थे।
विज्ञापन

---
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
तालबेहट। भारत बंद का समर्थन करते हुए कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित अपने ज्ञापन में अवगत कराया कि भारत सरकार की किसान विरोधी नीतियों के चलते किसान संगठन आंदोलनरत हैं। केंद्र सरकार के तीनों बिल किसान विरोधी है। सरकार पूंजीपतियों के हाथ में खेल रही है। ज्ञापन देने वालों में सुरेंद्र पाल बुंदेला, लल्लू चौबे, रक्षपाल बुंदेला, मोहन लाल, बालचंद्र रजक, अमित बुंदेला आदि के प्रमुख रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed