{"_id":"5ef8e5ec8ebc3e431d5dc5fb","slug":"no-drainage-cleaning-since-one-month-lalitpur-news-jhs170207739","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं हो रही नालिसों की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं हो रही नालिसों की सफाई
विज्ञापन
सैदपुर में नाली की सफाई करते ग्रमीण
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैदपुर। मोहल्ला टंकीपुर में एक वर्ष से नालियों की सफाई नहीं हुई है, इस कारण लोगों को गंदगी से जूझना पड़ रहा है। नालियों की सफाई नहीं होने से बरसात का पानी घरों में भर रहा है। मजबूरन लोगों को स्वयं ही सफाई करनी पड़ रही है।
विकासखंड महरौनी के गांव सैदपुर में सफाई व्यवस्था ठप है। गांव की आबादी दस हजार के करीब है और गांव में दो सफाई कर्मचारी तैनात हैं। इसमें से एक बाहर का है और दूसरा स्थानीय है। बाहरी कर्मचारी कभी गांव में नहीं आता है। गांव में कई मोहल्ले ऐसे हैं, जहां एक वर्ष से नालियों की सफाई नहीं हुई है। नालियों की सफाई नहीं होने से मोहल्लेवासी जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं, जिम्मेदार लोगों को इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है। परेशान ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी को समस्या की ओर ध्यान आकृष्ट कराया है।
मोहल्ला टंकीपुरा के कुछ लोगों ने मजबूर होकर अपने-अपने घरों के सामने से नालियों की सफाई करना शुरू कर दिया है, जिससे बरसात का पानी घरों में न भरे।
मैंने भी अपने घर के सामने नाली की सफाई की है, ताकि नाली का पानी घरों में भरे। गांव में नालियों की सफाई की बड़ी समस्या है।
- हल्ले अहिरवार, टंकीपुरा
पहले मोहल्ले में नाली नहीं बनी थी, तब भी इसी तरह की परेशानी होती थी, अब नाली बन गई और सफाई नहीं हो रही है, जिससे समस्या जस की तब बनी हुई है।
- मुकेश कुमार
सफाई कर्मचारी ठीक तरीके से काम नहीं कर रहे। कभी कभार आकर एकाध घंटे काम करके भाग जाते हैं। इनकी शिकायतें भी की गईं। पंचायत सचिव को अवगत कराया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई और सफाई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
- ऋषिराज सिंह, प्रधान प्रतिनिधि सैदपुर