{"_id":"5f1350ac8ebc3e63dc765359","slug":"no-contruction-of-talab-in-one-year-lalitpur-news-jhs171860450","type":"story","status":"publish","title_hn":"साल भर बाद भी ठीक नहीं हो सका तालाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साल भर बाद भी ठीक नहीं हो सका तालाब
विज्ञापन
टूटा पड़ा पाली के भुजरया तालाब का तटबंध
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाली। कस्बा के भुजरया तालाब का तटबंध टूटे एक साल हो गया, लेकिन इसकी मरम्मत नहीं की गई। तटबंध टूट जाने से तालाब में पानी नहीं है। इस कारण पान की खेती करने वालों को सिंचाई के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
वार्ड नंबर एक के पंडयाना में स्थित क्षतिग्रस्त भुजरया तालाब का तटबंध एक साल पहले आई बाढ़ के कारण टूट गया था। इससे कस्बा पाली में घरों में पानी घुस गया था। करीब 25 साल पहले बने इस तालाब में आसपास के जंगल का पानी इकट्ठा होता है। तालाब को सुरक्षित बनाने के लिए कस्बा की ओर पत्थरों का तटबंध बनाया गया था। इस तालाब से आसपास के खेतों में और पान के बरेजों में सिंचाई की जाती है। बीते साल जुलाई के अंतिम सप्ताह में मूसलाधार बारिश के कारण पानी बढ़ने से तालाब का बंध फट गया और बह गया था। मौके पर अफसरों ने निरीक्षण कर लोगों को मदद का भरोसा दिया था, लेकिन लोगों को मदद नहीं मिली। और तो और क्षतिग्रस्त तटबंध की मरम्मत भी नहीं कराई गई।
अब फिर बारिश का मौसम शुरू हो गया है, लेकिन तालाब की ओर किसी का ध्यान नहीं है। यदि भुजरया तालाब की मरम्मत नहीं कराई गई तो सिंचाई के लिए इस साल भी किसानों को अपने निजी संसाधनों का उपयोग करना होगा।
विज्ञापन
-------------
तालाब का सांस्कृतिक महत्व
भुजरया तालाब पर प्रत्येक वर्ष भादौं के महीने में मौराई छठ पर्व पर नवविवाहित युवक व युवतियां विवाह का मौर विसर्जित करने के लिए तालाब पर आते हैं। लेकिन, अबकी बार तालाब में एक बूंद पानी नहीं है।
----------
बीते साल तालाब का तटबंध टूट जाने से घर में पानी भर गया था, जिससे बहुत नुकसान हुआ था। तालाब की मरम्मत बेहद जरूरी है।
- खेमचंद्र चौरसिया
--------------
तालाब की मरम्मत जल्द नहीं कराई तो इस बार बरसात में बिल्कुल पानी नहीं रुक पाएगा। इस ओर ध्यान देने की जरूरत है।
- सुकलाल कुशवाहा
-------------
बरसात में पानी ज्यादा बरसेगा, तो पानी घरों में घुस जाएगा और फिर से नुकसान होगा। इसलिए तालाब की मरम्मत करानी बहुत जरूरी है।
- राकेश जायसवाल
----
जिम्मेदार अफसर तालाब की ओर ध्यान दें और इसकी मरम्मत करा दें, ताकि लोगों को साल भर के लिए पानी का इंतजाम हो जाए।
- रजनी कुशवाहा