{"_id":"699b485ee8dd1589750efaaa","slug":"nine-thick-web-switches-installed-in-lalitpur-khajuraho-rail-section-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-152091-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: ललितपुर-खजुराहो रेल खंड में लगाए नौ थिक वेब स्विच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: ललितपुर-खजुराहो रेल खंड में लगाए नौ थिक वेब स्विच
विज्ञापन
आधुनिक तकनीक से टर्नआउट पर झटकाें में आएगी कमी
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। रेल संरक्षा एवं रेलवे ट्रैक अवसंरचना के आधुनिकीकरण के तहत ललितपुर-झांसी रेल खंड में रेलवे द्वारा नौ थिंक वेब स्विच स्थापित किए गए हें। इस आधुनिक तकनीक से टर्नआउट पर ट्रेनों के निकलने पर झटकों में कमी आएगी।
रेलवे द्वारा ट्रेनों के सुरक्षित एवं सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से थिक वेब स्विच लगाने का कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है। इन थिक वेब स्विच की स्थापना होने से रेलवे ट्रैक की संरक्षा, स्थिरता और संचालन की गुणवत्ता में महत्वपूर्ण सुधार किया जा रहा है। इसके तहत झांसी मंडल के ललितपुर-खजुराहो, झांसी-मानिकपुर और झांसी-खजुराहो रेल खंड में इंजीनियरिंग विभाग द्वारा कुल नौ थिक वेब स्विच स्थापित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग द्वारा सरसोकी में तीन और चौराह में एक थिक वेब स्विच का स्थापना की गई है। इनके लगने से टर्नआउट पर ट्रेनों के संचालन को अधिक सुरक्षित, सुगम और उच्च गति के अनुकूल बनाया जा सकेगा। इस आधुनिक ततकनीक के प्रयोग से टर्नआउट पर ट्रेनों में झटकों में कमी आएगी और रेल ट्रैक पर प्वाइंट बदलने के दौरान यात्रियों को झटका महसूस नहीं होगा। यह प्रणाली ट्रैक की आयु बढ़ाने एवं अनुरक्षण कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने में भी सहायक है। मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि संरक्षा सर्वोपरि है और आधुनिक तकनीकों के माध्यम से ट्रैक अवसंरचना को निरंतर सुदृढ़ किया जा रहा है। इन थिक वेब स्विच की स्थापना से टर्नआउट संबंधी विफलताओं में कमी आएगी।