फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   nine hundred weed seiged, two women arrested

नौ सौ ग्राम गांजा के साथ दो आरोपी महिलाएं पकड़ीं

Mon, 11 Oct 2021 02:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
nine hundred weed seiged, two women arrested
police.jpeg - फोटो : police.jpeg
ललितपुर। कोतवाली पुलिस ने पीएन इंटर कॉलेज के पास से दो महिलाआें को कुल नौ सौ ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

सीओ सदर फूलचंद एवं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश चौबे के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राहुल राठौर की टीम रविवार को सुबह साढ़े दस बजे जब क्षेत्र में चेकिंग में थी, तभी सूचना के आधार पर उन्होंने पीएन इंटर कॉलेज के पास बाउंड्री के किनारे से दो संदिग्ध महिलाओं को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर उन्होंने अपने नाम राजस्थान के जिला भरतपुर के थाना कामा अंतर्गत अब्बासी कालोनी कामा निवासी सुमन एवं सुशीला बताया। महिला पुलिस के साथ तलाशी लेने पर सुमन के पास से पांच सौ ग्राम और सुशीला के पास से चार सौ ग्राम गांजा बरामद किया गया। जिस पर कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपी महिलाओं के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी महिलाओं को पकड़ने वाली टीम में उपनिरीक्षक राहुल राठौर, धीरेंद्र कुमार, रीना यादव एवं सिमरन देवी शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed