फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Nidhi Dubey will be Congress candidate from municipality area

Lalitpur News: नगर पालिका क्षेत्र से निधि दुबे होंगी कांग्रेस की प्रत्याशी

Sun, 16 Apr 2023 12:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Nidhi Dubey will be Congress candidate from municipality area
ललितपुर। नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस ने शनिवार रात अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। इसमें नगर पालिका क्षेत्र में ब्राह्मण चेहरे को मैदान में उतारा है तो पाली क्षेत्र से कुशवाहा को टिकट देकर शहर के वोट बैंक को साधने की कोशिश की गई। वहीं महरौनी से इंद्राणी देवी और तालबेहट से मोहनलाल राय को टिकट दी है।
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव को लेकर सबसे पहले कांग्रेस ने सूची जारी कर दी है। शनिवार रात करीब 9.30 बजे प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी के हस्ताक्षर से जारी सूची में नगर पालिका क्षेत्र से पार्टी के पूर्व महामंत्री रामनरेश दुबे की पत्नी को प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं पाली नगर पंचायत क्षेत्र से गुल्ले कुशवाहा के बेटे शिवदयाल कुशवाहा को टिकट दी गई। वह पार्टी के नगर उपाध्यक्ष हैं। जबकि महरौनी नगर पंचायत क्षेत्र से पार्टी कार्यकर्ता नाथूराम पाल की पत्नी इंद्राणी देवी को और तालबेहट नगर पंचायत क्षेत्र से कांग्रेस के नगर अध्यक्ष मोहनलाल राय को मैदान में उतारा है। गौरतलब हो कि कांग्रेस ने एक ब्राह्मण और तीन पिछड़ा वर्ग के दावेदारों को चुनाव मैदान में उतारकर जिले के राजनीतिक समीकरणों को साधने की कोशिश की है। पार्टी के जिलाध्यक्ष बलवंत सिह राजपूत ने बताया कि पार्टी चारों प्रत्याशियों को पूरी दमदारी से चुनाव लड़ाकर ऐतिहासिक जीत दर्ज कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed