फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Newspaper distributor's family got health cover

37 समाचार पत्र वितरकों के परिवार को मिला स्वास्थ्य कवच

Sun, 15 Aug 2021 02:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Aug 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Newspaper distributor's family got health cover
अमर उजाला कार्यालय में समाचार पत्र वितरकों के पंजीयन करते श्रम प्रवर्तन विभाग के अधिकारी व कर्म? - फोटो : LALITPUR
समाचार पत्र वितरकों के परिवार को मिला स्वास्थ्य कवच
विज्ञापन

ललितपुर। शनिवार को समाचार पत्र वितरकों व उनके परिवार को स्वास्थ्य की सुरक्षा देने के लिए अमर उजाला और श्रम विभाग के संयुक्त तत्वावधान में अमर उजाला कार्यालय शिविर लगाया गया। जिसमें 37 समाचार पत्र वितरकों ने अपना पंजीकरण कराया। इन समाचार वितरकों को मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत पांच लाख तक का इलाज मिलेगा।
समाचार पत्र वितरक किसी भी संकट काल हो, कड़ाके की सर्दी या बरसात किसी भी परिस्थिति में पीछे नहीं हटते हैं। आर्थिक रूप से कमजोर होने के चलते कई बार बीमारियों की परिस्थितियों में इलाज कराने में परेशानी आती है। ऐसे में उन्हेें व उनके परिवार को स्वास्थ्य सुरक्षा देने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना व मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना से लाभान्वित करने के लिए पंजीकृत किया गया है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने बताया कि योजना में पंजीयन में दो लाख रुपये का दुर्घटना बीमा दिया जाता है। इसके अलावा समाचार वितरक के पूरे परिवार का पांच लाख रुपये तक का इलाज दिया जाएगा। यह सुविधा सरकारी व निजी अस्पताल में मिलेगी।
विज्ञापन

समाचार पत्र वितरकों को योजना में पंजीयन अवश्य कराना चाहिए। इससे स्वयं व परिवार को भी स्वास्थ्य सुरक्षा मिलेगी। - पुष्पेंद्र कश्यप
कई बार आर्थिक समस्याओं के चलते मर्ज का इलाज कराना मुश्किल हो जाता है। अब इस योजना में पंजीयन से परेशानी नहीं होगी। - राकेश
अमर उजाला ने शिविर लगाकर सराहनीय कार्य किया है। इससे हम सभी समाचार पत्र वितरकों को उपचार में आर्थिक समस्या नहीं होगी। - कमल
पंजीयन शिविर में 37 समाचार पत्र वितरकों के पंजीयन किए गए हैं, जो वितरक पंजीयन होने से छूट गए हैं, वह श्रम प्रवर्तन कार्यालय में आकर पंजीयन करा सकेंगे। दामोदर अग्रहरि, श्रम प्रवर्तन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed