फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Newlyweds hanged themselves

नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

Tue, 10 May 2022 09:30 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 09:30 PM IST
विज्ञापन
Newlyweds hanged themselves
ललितपुर। थाना नाराहट अंतर्गत ग्राम झरावटा में एक महिला ने सोमवार को घर में फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी मिलने पर थाना नाराहट पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के परिजनों ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना नाराहट क्षेत्र के गांव झरावटा निवासी मंजू (20) पत्नी अजय पटेल का विवाह एक वर्ष पूर्व ही हुआ था। उसका मायका महरौनी क्षेत्र के गांव चढ़रऊ में है। सोमवार को दोपहर में मंजू ने किसी बात से नाराज होकर घर में फांसी लगाकर जान दे दी। उसका पति अजय पटेल जब शाम को घर पहुंचा तो पत्नी का शव कमरे में कपड़ा टांगने वाले पाइप पर फांसी के फंदे पर लटका मिला। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

जानकारी पर मायके पक्ष के लोग भी देर शाम को बेटी के ससुराल पहुंच गए। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता हनुमत ने बताया कि उसकी बेटी का विवाह एक वर्ष पहले हुआ था लेकिन परिजन दहेज से संतुष्ट नहीं थे। जिसके चलते वह अक्सर परेशान करते रहते थे और अतिरिक्त दहेज की मांग करते थे। करीब पंद्रह दिन पहले उसकी बेटी की अपनी मां से बात हुई थी। जिस पर उसने बताया था कि पति मोबाइल में बैलेंस नहीं डलवा रहा है। उसने आरोप लगाया कि उसकी बेटी को मारकर फांसी पर लटका दिया है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर पति अजय, मनोहर और देशराज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed