फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   newly appointed teachers demand salery

नवनियुक्त शिक्षकों का शीघ्र किया जाए वेतन निर्गत्

Tue, 09 Feb 2021 01:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
newly appointed teachers demand salery
note.jpg - फोटो : note.jpg
ललितपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने बीएसए से मुुलाकात कर शिक्षकों की समस्याएं रखीं। उन्होंने कहा कि जिन नवनियुक्त शिक्षकों के सत्यापन प्राप्त हो गए हैं, उनको वेतन जारी करने के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को यथाशीघ्र निर्देश दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया कि नवनियुक्त शिक्षकों की सर्विस बुक एवं वेतन संबंधी शिकायतें हैं। शिक्षकों की सर्विस बुक बनवाने के लिए जनपद स्तर से समस्त ब्लॉकों में तिथियां निर्धारित कर दी जाएं, जिससे एक साथ सभी शिक्षकों की सर्विस बुक बनाई जा सके। नवनियुक्त शिक्षकों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन हेतु संस्थाओं को भेजे गए पत्रों की एक सूची कार्यालय में चस्पा की जाए। विद्यालय को सैनिटाइज करने हेतु मशीन, सैनिटाइजर, थर्मल स्कैनर, डिजिटल थर्मामीटर, पर्याप्त मात्रा में मास्क आदि सामग्री खरीदी जानी है, जबकि कंपोजिट धनराशि विभाग के निर्देशानुसार पहले ही खर्च हो चुकी है, ऐसी स्थिति में सामग्री कैसे खरीदी जाए। विद्यालय में शौचालय एवं मूत्रालयों की नियमित रूप से सफाई के लिए सफाई कर्मी नियुक्त नहीं हैं। मध्याह्न भोजन में परिवर्तन लागत की समस्या आ रही है।
विज्ञापन

ज्ञापन देते समय जिलाध्यक्ष राजेश लिटौरिया, जिला मंत्री अरुण गोस्वामी, जिला कोषाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव, संघर्ष समिति जिला अध्यक्ष संतोष रजक, मंत्री हेमंत तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed