फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   New warehouse will be built in Dailwara, city will get relief from jam

दैलवारा में बनेगा नया मालगोदाम, शहर को मिलेगी जाम से राहत

Mon, 25 Jul 2022 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
New warehouse will be built in Dailwara, city will get relief from jam
ललितपुर। ललितपुर रेलवे स्टेशन स्थित मालगोदाम पर आए दिन रैक की लोडिंग, अनलोडिंग में व्यापारियों को आ रही समस्या के निस्तारण और शहर में ट्रकों की आवाजाही की परेशानी के चलते रेलवे अब दैलवारा रेलवे स्टेशन पर 20 करोड़ रुपये की लागत से नया मालगोदाम बनाएगा। इसके लिए प्रोजेक्ट तैयार कर लिया गया है। जल्द ही धरातल पर भी काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

ललितपुर रेलवे स्टेशन पर देवगढ़ क्रॉसिंग के पास स्थित मालगोदाम पर गेहूं की रैक लोड की जाती है। जिसे केरल, तमिलनाडू एवं अन्य राज्यों में भेजा जाता है। जबकि अन्य राज्यों से ललितपुर में आने वाली सीमेंट, खाद, चावल और गेंहू की रैक भी यहीं खाली की जाती है। लेकिन इसमें सबसे ज्यादा परेशानी गेहूं से भरे ट्रकों को होती है। यह शहर के बीचों बीच से निकलते हैं। जहां दिन में अधिकांश समय नो-एंट्री होती है, जबकि कुछ घंटों के लिए ही एंट्री की जाती है। ऐसे में गेहूं भरे होने के बाद भी ट्रकों को एंट्री खुलने का इंतजार करता है और जब एंट्री खुलती है तो यह ट्रक शहर के बीच से निकलकर मालगोदाम पहुंचते हैं और फिर खाली होने के बाद तेज रफ्तार में वापस भी लौटते हैं। इससे कई बार मुख्य शहरी सड़कों पर भीड़ होने के कारण हादसों की आशंका बनी रहती है। ऐसे में यातायात प्रभावित होने से बचाने के लिए रेलवे ने दैलवारा रेलवे स्टेशन पर मालगोदाम के लिए जमीन चिह्नित कर ली है। जल्द ही यहां निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

अन्य राज्यों में भेजी गई गेहूं की 111 रैक, 49 आईं, बंग्लादेश सिर्फ एक रैक भेजी
ललितपुर स्टेशन के मालगोदाम से इस बार गेहूं की 111 रैक की लोड की गईं हैं। जिन्हें अन्य राज्यों में भेजा गया है। जबकि इस बार जिले से मात्र एक गेहूं की रैक को ही बांग्लादेश भेजा गया है। इसकी वजह यह है कि केंद्र सरकार ने गेहूं के बांग्लादेश भेजने पर रोक लगाई है और यह गेहूं की रैक बंग्लादेश की विशेष मांग पर शर्तों के साथ भेजी गई है। वहीं अन्य राज्यों से खाद, गेहूं, सीमेंट और चावल की इस बार कुल 49 रैक ललितपुर मालगोदाम पर आई हैं। जिन्हें अनलोड किया गया है। जबकि पिछले साल गेहूं की कुल 65 रैक ही अन्य राज्यों में भेजी गई थी। जबकि चावल, गेहूं, खाद एवं सीमेंट की महज 35 रैक ललितपुर आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नया मालगोदाम बनाने की प्रक्रिया के तहत दैलवारा रेलवे स्टेशन पर जमीन का चिह्नीकरण किया गया है। इसके निर्माण में करीब 20 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसके निर्माण की प्रक्रिया रेलवे ने अपने स्तर पर शुरू कर दी है। जल्द ही दैलवारा रेलवे स्टेशन पर नए मालगोदाम के निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा। - मनोज कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी, रेलवे झांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed