{"_id":"67c0c9ea9af653667c0bcc5a","slug":"new-foot-overbridges-will-be-built-at-six-railway-stations-approval-received-lalitpur-news-c-11-1-jhs1032-503253-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: छह रेलवे स्टेशनों पर बनेंगे नए फुटओवरब्रिज, मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: छह रेलवे स्टेशनों पर बनेंगे नए फुटओवरब्रिज, मिली मंजूरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। ललितपुर सेक्शन के अंतर्गत छह रेलवे स्टेशनों पर एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर आवागमन के लिए नए फुटओवरब्रिज का निर्माण किया जाएगा। इससे यात्रियों को आवागमन की सुविधा मुहैया हो सकेगी और स्टेशनों पर होने वाली रेल दुर्घटनाएं भी रोकी जा सकेगी।
ललितपुर रेल सेक्शन के अंतर्गत रेलवे द्वारा छह रेलवे स्टेशनों पर नए फुटओवरब्रिज के निर्माण को स्वीकृति मिल गई है। रेलवे द्वारा प्रमुख रेलवे स्टेशनों के साथ ही कम यात्री आवागमन वाले स्टेशनों पर भी संरचनात्मक सुविधाओं का विस्तार तेजी से किया जा रहा है। जिसके तहत ललितपुर रेल सेक्शन के अंतर्गत रेलवे द्वारा बिजरौठा स्टेशन, दैलवारा रेलवे स्टेशन, जखौरा, जाखलौन जीरोन और माताटीला रेलवे स्टेशनों पर फुटओवरब्रिज के निर्माण कार्य को स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन
इन सभी फुटओवरब्रिज का निर्माण तीन मीटर चौड़ाई के साथ किया जाएगा, जिससे यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक रूप से प्लेटफार्म के बीच आवागमन कर सकेंगे। इन फुटओवरब्रिज निर्माण के लिए रेलवे द्वारा वर्कऑर्डर भी जारी कर दिए गए हैं और जल्द ही इनका निर्माण कार्य भी शुरू किया जाएगा। मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से फुटओवरब्रिज का निर्माण एक महत्वपूर्ण कदम है। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी दिशा में छोटे स्टेशनों पर भी यात्री सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।
विज्ञापन
वर्जन
इन सभी छह रेलवे स्टेशनों बिजरौठा, दैलवारा, जखौरा, जाखलौन, जीरोन और माताटीला स्टेशनों पर फुटओवरब्रिज के निर्माण कार्य को रेलवे द्वारा स्वीकृति प्रदान कर दी गई है और जल्द ही इनके निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा।
-मनोज कुमार सिंह, पीआरओ, मंडल रेलवे झांसी।