फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   New construction of old platform shown on paper

Lalitpur News: पुराने चबूतरे को कागजों में दर्शाया नवनिर्माण

Wed, 19 Feb 2025 01:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
New construction of old platform shown on paper
पुलवारा/ललितपुर। ब्लॉक बार अंतर्गत ग्राम पंचायत करमई में पुराने चबूतरे को दस्तावेज में नवनिर्माण दर्शाकर 1.36 लाख रुपये का खर्च दिखा दिया है, जबकि ग्रामीणों का कहना है कि चबूतरे का निर्माण दस वर्ष पहले किया गया था। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि मरम्मत का कार्य किया गया है। त्रुटि से विवरण गलत अंकित हो गया है। ग्राम पंचायत करमई में दौलत रैकवार के मकान के सामने एक सार्वजनिक चबूतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार चबूतरे का निर्माण लगभग दस वर्ष पहले किया गया था। वहीं, ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों ने चबूतरे का नवनिर्माण दिखाकर 1.36 लाख रुपये का खर्चा दिखा दिया है। विभागीय पोर्टल के अनुसार वर्ष 2022-23 में कागजों में नया निर्माण दिखाया गया है। इसमें 20 अक्टूबर 2022 को चबूतरे निर्माण के लिए 1,00,510 रुपए का भुगतान किया गया था। वहीं 36,202 रुपये का भुगतान मजदूरी के रूप में किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed