फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Neither doctors nor pharmacists, class IV workers are giving medicines to patients

Lalitpur News: डॉक्टर न फार्मासिस्ट, चतुर्थ श्रेणी कर्मी दे रहे मरीजों को दवा

Sat, 16 Mar 2024 12:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Neither doctors nor pharmacists, class IV workers are giving medicines to patients
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर/सौजना। नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाएं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के सहारे है। यहां चिकित्सक ही नहीं फार्मासिस्ट तक नदारद हैं। हालत यह है कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मरीजों को दवाएं दे रहे हैं।
शुक्रवार दोपहर बाद तीन बजे अमर उजाला की टीम ने सौजना स्थित नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत जानी। एक ओपीडी कक्ष खुला था लेकिन कोई चिकित्सक मौजूद नहीं मिला। वहीं, प्रभारी चिकित्सक की ओपीडी में ताला जड़ा था। ऑपरेशन कक्ष में भी ताला लटक रहा था। मरीजों का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ही उपचार करते नजर आए। अस्पताल में सफाई कर्मचारी तक नियुक्त नहीं हैं।
विज्ञापन

---
अस्पताल के आसपास पड़ी गंदगी
अस्पताल परिसर में साफ-सफाई व्यवस्थाएं भी ध्वस्त हैं। नालियों में भारी मात्रा में गंदगी है। आस-पास में पत्थर व अन्य कचरा भी पड़ा है। गर्मियों के मौसम में मच्छर पनपने से बीमारियों तक का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
पेयजल सुविधा ठप
अस्पताल में पेयजल सुविधा के लिए बोर था, इसमें मोटर से पानी निकाला जाता था, लेकिन बीते दिनों मोटर चोरी हो गई। इससे अस्पताल में पानी की समस्या हो रही है। मोटर मिलने के बाद पेयजल सुविधा सुचारु हो सकेगी।

---
सौजना स्थित न्यू पीएचसी में चिकित्सक व फार्मासिस्ट न होने की जानकारी हुई है। संबंधित अधीक्षक से जानकारी की जाएगी। अब सभी अधीक्षकों को संबंधित न्यू पीएचसी के चिकित्सकों की उपस्थिति लेने के निर्देश दिए गए हैं। चिकित्सक व स्टॉफ के न मिलने पर अधीक्षक से जवाब लिया जाएगा।-डॉ. इम्तियाज अहमद, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed