फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Nehru nagar water suppiy interrupted due to pipeline damage

पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से नेहरू नगर की रही जलापूर्ति बाधित

Fri, 14 Feb 2020 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Nehru nagar water suppiy interrupted due to pipeline damage
रेलवे क्रॉसिंग के पास फूटी पड़ी पाइप लाइन से बर्बाद होता पानी - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। शहर के अपर जोन के मोहल्ला नेहरू नगर में बृहस्पतिवार को जलापूर्ति नहीं हो सकी है। ऐसा पाइप लाइन के क्षतिग्रस्त होने से हुआ है। पाइप लाइन फट जाने से सुबह से ही रेलवे पुल के नीचे पानी भर गया। मोहल्लेवासियों को आसपास के हैंडपंपों से पीने के पानी का इंतजाम करना पड़ा।
विज्ञापन

मोहल्ला नेहरू नगर के लोग सुबह जलापूर्ति के इंतजार में बैठे थे। सभी नलों की ओर टकटकी लगाए थे, लेकिन तभी पता चला कि रेलवे पुल के नीचे पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। कुछ लोग मौके पर देखने पहुंच गए तो कइयों ने हैंडपंप तलाशना ही उचित समझा और वे बर्तन लेकर वहां पहुंच गए। देखते ही देखते ही हैंडपंपों पर लंबी कतार लग गई। वहीं, रेलवे क्रासिंग के आगे बीना की तरफ रेलवे पुल के नीचे पाइप लाइन से निकल रहे पानी से तालाब जैसी स्थिति बन गई। इससे मोहल्ले की जलापूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। कुछ लोगों ने जल संस्थान को इसकी सूचना दी, जब तक आपूर्ति बंद की जाती, तब तक टंकी का पूरा पानी बर्बाद हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि मोहल्ले में कई जगहों पर महीनों से हैंडपंप क्षतिग्रस्त पड़े हैं। जल संस्थान के कर्मियों द्वारा इन्हें सुधारा नहीं जा रहा है। कई बार हैंडपंपों की मरम्मत कराने के लिए विभाग में शिकायत कर चुके हैं। इसके बाद भी उन्हें सुधारा नहीं जा रहा है। कुछ लोग तो ऐसे रहे जिन्होंने आधा से एक किलोमीटर की दूरी तय करके पानी जुटाया।
विज्ञापन

पहले तो बहुत देर तक नल के नीचे बर्तन रखकर पानी आने का इंतजार करते रहे, लेकिन जब नल नहीं आए तो मुहल्लेवासियों को माजरा समझने में देर नहीं लगी। सभी एक-एक करके अपने बर्तन लेकर हैंडपंपों पर पानी भरने के लिए पहुंचने लगे। इस तरह हैंडपंप पर लाइन लग गई। इससे गर्मियों में होने वाली समस्या फिर ताजा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मक्खन
रेलवे पुल के नीचे पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हुई तो पाइप से पानी का फव्वारा छूटने लगा। कुछ ही मिनटों में पुल के नीचे पानी लबालब भर गया है। इसमें हजारों लीटर पानी मैदान व खदानों में बहकर बर्बाद हो गया। नल नहीं आने से महिला, पुरुष व बच्चे अपने-अपने हाथों में प्लास्टिक के डिब्बा लेकर दूर-दूर से पानी भरते रहे।
- राजा बेटी
क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को जल्द से जल्द ठीक कराया जाए, जिससे कि मोहल्लेवासियों को पानी के लिये अनावश्यक परेशान नहीं होना पड़े। मोहल्लेवासी कई सालों से पेयजल की समस्या से जूझ रहे। लोग बूंद-बूंद पानी को तरस गए।
- इरशाद खान
मोहल्ले में पाइप लाइन की आपूर्ति कुछ ही क्षेत्रों में होती है, बाकी जगहों पर लोग पहले से ही हैंडपंप से पानी भरते हैं। जो हैंडपंप खराब हैं, उन्हें तत्काल सुधरवाने की जरूरत है।

- कमलाबाई
रेलवे का कार्य चल रहा है, इसी दौरान पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इसकी मरम्मत कराई जा रही है। शुक्रवार को मोहल्ला नेहरू नगर में आंशिक जलापूर्ति हो सकेगी।
- संजीव कुमार, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed