{"_id":"0936ec3557b2321d5f2bbae305b8c788","slug":"nehru-nagar-got-the-ground-powerhouse-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेहरू नगर बिजलीघर को मिली जमीन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेहरू नगर बिजलीघर को मिली जमीन
ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। मुहल्ला नेहरू नगर में विद्युत सब स्टेशन बनाए जाने का रास्ता साफ हो गया है। अधिकारियों ने आवंटित भूमि पर विद्युत विभाग को कब्जा करा दिया है।
विद्युत विभाग द्वारा जिले को एक दर्जन सब स्टेशन गल्ला मंडी स्थित 66 व 33 केवी, नझाई, बाईपास, बिरधा, पाली, महरौनी, मड़ावरा, सौजना, बांसी, तालबेहट, माताटीला व बंदरगुढ़ा के माध्यम से बिजली आपूर्ति दी जाती है। विभाग द्वारा स्थापित फीडरों पर संयोजनों के सापेक्ष लोड काफी अधिक हो गया है, जिसकारण आए दिन ओवरलोड की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। खासकर गर्मियों में स्थिति काफी खराब हो जाती है।
इस समस्या के समाधान के लिए उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन द्वारा जनपद में छह नए विद्युत सब स्टेेशनों के निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी। इसमें जखौरा, जाखलौन व पूराकलां का निर्माण कार्य जारी है। जखौरा सब स्टेशन तीन माह में बनकर तैयार होने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा जाखलौन व पूराकलां का कार्य भी तेजी के साथ किया जा रहा है।
विज्ञापन
नगर के मुहल्ला नेहरू नगर में लगभग एक वर्ष पहले विद्युत सब स्टेशन बनाए जाने के लिए एक एकड़ भूमि आवंटित कर दी गई थी, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों की व्यस्तता के कारण जमीन आवंटित होने के बाद भी विभाग को कब्जा नहीं दिलाया जा सका था।
बृहस्पतिवार को तहसीलदार अवधेश निगम ने नेहरू नगर स्थित आवंटित भूमि की नापजोख करते हुए चूना डलवाया और जेसीबी मशीन से जमीन की साफ-सफाई कर विद्युत विभाग को कब्जा सौंप दिया। विभाग ने जमीन कब्जे में लेकर विद्युत सब स्टेशन के निर्माण का जिम्मा कार्यदायी संस्था को भी सौंप दिया और शीघ्र निर्माण शुरू कराने के निर्देश दिए । हालांकि, जमीन पर कब्जा देने से पहले अधिकारियों को एक प्रतिष्ठित व्यापारी का विरोध भी झेलना प़ड़ा।
व्यापारी का कहना था कि उसका दशकों से जमीन पर कब्जा है और कुछ हिस्से पर उसका मालिकाना हक भी है।
प्रशासनिक अधिकारियों ने हस्तक्षेप कर व्यापारी के मालिकाना हक वाले हिस्से को अन्यत्र जमीन पर दिलाए जाने का आश्वासन दिया। काफी देर तक मान-मनौव्वल के बाद सब स्टेशन के निर्माण के लिए जमीन विद्युत विभाग को सौंप दी गई।
नेहरू नगर सब स्टेशन के निर्मित होने से जनपद में सब स्टेशनों की संख्या सोलह हो जाएगी। जमीन पर कब्जे के दौरान उपखंड अधिकारी अखिलेश कुमार वर्मा, राजस्व निरीक्षक महेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।