फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Negligence

एल-1 अटैच अस्पताल में बेअसर साबित हो रहे अधिकारियों के निरीक्षण

Mon, 27 Jul 2020 01:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
Negligence
कोविड एल- 1 अटैच अस्पताल के शौचालय में गंदगी - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। तालबेहट के राजकीय पॉलीटेक्निक एल-1 अटैच अस्पताल में अधिकारियों के निरीक्षण बेअसर साबित हो रहे हैैं। यहां पर नालियों में गंदगी होने से दूषित पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। शौचालयों की सफाई नहीं होने से गंदगी पड़ी है। पानी के लिए आरओ सुधार में केवल रस्म अदायगी की गई है। ऐसे में मरीजों को अन्य बीमारियों की चपेट में आने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित सामान्य मरीजों को भर्ती करने के लिए तालबेहट पॉलीटेक्निक में एल-1 अटैच अस्पताल बनाया गया है। यहां पर भर्ती मरीजों को खाना व उपचार की सुविधा मुहैया कराई जा रही है। यहां पर 108 मरीजों को भर्ती करने की सुविधा है। वर्तमान में लगभग 70 संक्रमित सामान्य मरीज भर्ती हैं। लेकिन, भर्ती मरीजों को कोरोना संक्रमित होने के साथ- साथ अव्यवस्थाओं का भी झेलना पड़ रहा है। ऐसे में भर्ती रहना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

यहां पर व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर बीते दिनों भर्ती मरीजों ने वीडियो वायरल कर आपबीती सुनाई थी। वीडियो में मरीज बता रहे थे कि उन्हें 24 घंटे बीतने के बाद पानी नहीं मिला। बच्चे व अन्य मरीज सुविधाओं के अभाव में बिलख रहे हैं। शिकायत के बाद भी अधिकारी सुन नहीं रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो वायरल होने की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी योगेश कुमार शुक्ल ने एसडीएम मो. कमर को जांच के लिए भेजा। इस दौरान उपजिलाधिकारी ने निरीक्षण किया, जिसमें परिसर में लगे आरओ में पानी नहीं आ रहा था। लेकिन, अधिकारियों के निरीक्षण व जांच के बाद भी अव्यवस्थाओं केे बोलबाला बना हुआ है। यहां पर शौचालयों के पानी व अन्य पानी की निकासी के लिए बनी नाली की सफाई नहीं हो रही है। सफाई के अभाव में नालियों में गंदगी बजबजा रही है। दूषित पानी जमा हो रहा है, जिससे बदबू आ रही है। शौचालय की ठीक तरह से सफाई नहीं हो पा रही है। सफाई नहीं होने से गंदगी पसरी है।
दूसरे दिन ही खराब हो गया आरओ
मरीजों को गंदगी के कारण अन्य बीमारियों के चपेट में आने का खतरा सता रहा है। अधिकारियों के आदेश पर आरओ सुधारा गया, लेकिन दूसरे दिन ही खराब हो गया है। इससे आरओ सुधार में केवल रस्म अदायगी की गई। निरीक्षण के बाद भी व्यवस्थाओं में सुधार न होना रस्म अदायगी साबित हो रहा है।

-------------
राजकीय पॉलीटेक्निक परिसर में नालियों की सफाई नहीं होने की जानकारी हुई है। इंचार्ज को निर्देशित कर सफाई कराई जाएगी। मरीजों को सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।
- डॉ. प्रताप सिंह
मुख्य चिकित्सा अधिकारी
------------
पॉलीटेक्निक एल-1 अटैच अस्पताल के शौचालयों में गंदगी होने का मामला संज्ञान में आया है। जिसकी शीघ्र ही सफाई कराई जाएगी।
- अनिल कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed