{"_id":"66119f2f2b6002a1d00f3fc4","slug":"negligence-in-voting-work-is-not-forgivable-dm-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-112899-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान कार्य में लापरवाही क्षम्य नहीं: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान कार्य में लापरवाही क्षम्य नहीं: डीएम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कराने के लिए मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिनस्थों को जागरूकता अभियान चलाकर शतप्रतिशत मतदान कराने के निर्देश दिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने आदर्श विद्यालय कंपोजिट नगर क्षेत्र, जीडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल पिसनारी, उप्रवि सिलगन, उप्रवि सिवनीखुर्द में बने मतदेय स्थलों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट लगातार क्रिटिकल एवं वल्नरेवल बूथों पर कड़ी निगरानी रखें, ताकि मतदान में कोई बाधा उत्पन्न न हो। मतदान के दौरान मतदेय स्थलों पर सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध रहें। किसी भी मतदाता को परेशानी नहीं होनी चाहिए। प्रकाश एवं वैकल्पिक ऊर्जा हेतु जनरेटर, उचित साफ-सफाई, पीने का पानी, रैंप, शौचालय, बैरीकेडिंग, टेंट आदि की व्यवस्थाएं कराई जाएं।
पुलिस अधिकारी अराजक तत्वों पर बारीक नजर रखें। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी/सहायक रिटर्निंग ऑफिसर चंद्रभूषण प्रताप, अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई/जोनल मजिस्ट्रेट नैयर आलम, जिला प्रशिक्षण अधिकारी/सेक्टर मजिस्ट्रेट कमल किशोर कमल आदि उपस्थित रहे।