{"_id":"61648f668ebc3edd273faaff","slug":"navdurga-pandal-navratra-celebration-lalitpur-news-jhs206404412","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवदुर्गा पांडालों में बह रही भक्ति की बयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवदुर्गा पांडालों में बह रही भक्ति की बयार
विज्ञापन
दीपक लेकर आराधना बच्चे व शृद्धालु
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मड़ावरा (ललितपुर)। नवदुर्गा महोत्सव में पंडालों में देवी मूर्तियों की स्थापना के बाद क्षेत्र में धर्ममय माहौल बना हुआ है। पंडालों में पूजा और आरती के साथ मां का गुणगान हो रहा है।
शहरों के साथ-साथ गांवों-कस्बों में भी दस दिनों तक चलने वाले श्री नवदुर्गा महोत्सव के लिए भव्य और सुंदर पंडाल सजाए गए हैं, जिनमें सोमवार से आदिशक्ति के नौ स्वरूपों की आराधना की जा रही। महोत्सव के अंतिम दिवस विजयदशमी के दिन मूर्तियों का विसर्जन किया जाएगा।
कस्बा में कवराटा दुर्गा मंदिर, बड़ी माता मंदिर, रावतपुरा, डाकबंगला, बीआरसी के पास, शालाजी मंदिर, मोती महाराज मंदिर, रनगांव रविदास मंदिर, समेत क्षेत्र के विभिन्न गांवों में लगभग डेढ़ सैकड़ा पंडालों में देवी मूर्तियों की स्थापना कर पूजन-आराधना की जा रही है। भजन, कीर्तन के साथ मां अंबे की संगीतमयी आरती की जा रही। कवराटा दुर्गा मंदिर पर नवरात्र महोत्सव के आयोजन में रामकुमार लोधी कवराटा, सत्येंद्र सिंह, शिवकांत, सुखपाल विश्वकर्मा, रामचरन सदर, दिनेश सोनी, लखन भदौरिया, अमित कुशवाहा, ज्ञानसिंह गंगा, कप्तान सिंह, सुरेंद्र सिंह, भगवान सिंह, डॉ. रामपाल सिंह, भैयन भदौरिया, रतनलाल कुशवाहा, रामेश्वर तिवारी, सौरभ तिवारी आदि समिति के सदस्य शामिल रहे।

देवी पंडाल में विराजमान काली मां- फोटो : LALITPUR

पंडाल में विराजीं मां भवानी। - फोटो : LALITPUR

नवरात्र में दुर्गा माता का पूजन करता शृद्धालु।- फोटो : LALITPUR
विज्ञापन