{"_id":"6011cd268ebc3e34062447df","slug":"naugaun-club-beat-bharat-club-lalitpur-news-jhs187075619","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्घाटन मैच में नौगांव ने भारत क्लब को तीन विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्घाटन मैच में नौगांव ने भारत क्लब को तीन विकेट से हराया
विज्ञापन
फीता काटकर क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन करते मुख्य अतिथि रमेश खटीक।
- फोटो : LALITPUR
बानपुर। कस्बा बानपुर के महाराजा मर्दन सिंह क्रिकेट ग्राउंड पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की स्मृति में गणतंत्र दिवस पर अंतरराज्यीय लेदर बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मैच में नौगांव क्लब ने भारत क्लब ललितपुर को तीन विकेट से हराया। भारत क्लब के प्रतीक ने 88 रन की शानदार पारी खेलकर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार पाया।
उद्घाटन मैच में भारत क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला कर निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 137 रन बनाए। विजयी लक्ष्य का पीछा करने उतरी नौगांव क्लब ने सात विकेट के नुकसान पर नौ गेंदें शेष रहते 139 रन बनाकर जीत हासिल की। मैच में भारत क्लब के बल्लेबाज प्रतीक को शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
इससे पहले टूर्नामेंट का उद्घाटन पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ललितपुर रमेश खटीक व सुबोध रावत ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। सर्वप्रथम उपस्थित अतिथियों का स्वागत आयोजन समिति ने तिलक लगाकर और माल्यार्पण कर किया। इस दौरान रमेश खटीक ने कहा कि हमें अपने मन से सोच विचार कर ही अपना काम करना चाहिए। अगर हम अपनी सोच के अनुसार करनी करें तो हमें सफलता जरूर मिलेगी। सुबोध रावत ने भी विचार रखे। कमेंटेटर सहावेंद्र प्रताप सिंह गहरवार, डॉ. आशीष रावत व वीरू राजा रहे। स्कोरर सचिन खटीक रहे। अंपायर अरविंद्र सिंह गहरवार व नितिन जैन रहे। इस अवसर पर देवेंद्र गुप्ता, अरुण द्विवेदी भाजपा मंडल अध्यक्ष बानपुर, बृजेश चतुर्वेदी, बब्बू राजा, संदीप दुबे, राकेश झा व रविंद्र नामदेव सहित बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे ।