फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   nali nirman

नाली और नाले पर किया जा रहा कब्जा

Fri, 09 Oct 2015 02:09 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Fri, 09 Oct 2015 02:09 AM IST
विज्ञापन
nali nirman
ललितपुर। नगर में नाली और नालों पर कब्जा करने की होड़ मची हुई है। कई भवन स्वामी नाली पर दो व चार पहिया वाहन निकालने के लिए रैंप बना रहे हैं तो कई नाले पर कब्जा कर ले रहे हैं, इससे सफाई कर्मचारियों के सामने नालियों से सिल्ट निकालने में समस्या आ रही है।
विज्ञापन




नगर पालिका परिषद की सीमा के अंतर्गत तेजी से भवनों का निर्माण किया जा रहा है। मुहल्लों में खाली पड़ी जमीन भवनों में बदल रही है। मुहल्ला आजादपुरा द्वितीय, तृतीय, लेड़ियापुरा, गांधीनगर, नेहरू नगर, रामनगर, खिरकापुरा, चांदमारी, राजघाट रोड आदि इलाकों में सर्वाधिक भवन बनकर तैयार हुए हैं। तेजी से मकान बनने के कारण नगर पालिका की चुनौतियां भी बढ़ती जा रही हैं। बिना मानचित्र स्वीकृत कराए बेतरतीब ढंग से बनने वाले भवन कई समस्याओं को जन्म दे रहे हैं। दरअसल, बारिश और गंदे पानी की निकासी के लिए बनाई गई नालियों पर भवन स्वामियों ने कब्जा करना शुरू कर दिया है। वार्ड नंबर 24 नझाई बाजार में वाटर वर्क्स के सामने वाली गली में दो भवन स्वामियों ने आधी नाली पर कब्जा करना शुरू कर दिया है। सीमेंट की बीम बनाकर निर्माण कार्य चल रहा है। लोगों ने इसका विरोध किया, लेकिन उन्होंने काम बंद नहीं किया। इस पर मुहल्ले के लोगों ने नगर पालिका में शिकायत की।
विज्ञापन

वहीं, आजादपुरा में नहर के पास भी एक भवन स्वामी ने निकासी के लिए बने अंडरग्राउंड चैंबर पर ही कब्जा कर निर्माण कर लिया। भरतपुरा हाउस के आगे तो एक भवन स्वामी ने चार पहिया वाहन को चढ़ाने के लिए पूरी नाली ढक दी। वार्ड नंबर 14 आजादपुरा प्रथम अंतर्गत एक स्कूल मालिक ने पूरे नाले को ही बंद कर दिया है। इस पर निर्माण करके स्कूल संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 सरस्वती शिशु मंदिर के पीछे भी दो भवन स्वामियों ने नाले पर कब्जा कर लिया। अन्य स्थानों पर भी यही हाल है। गंदे पानी निकासी के लिए बनाए गए नाले और नालियों पर भवन स्वामी कब्जा करते चले जा रहे हैं। इससे हालात विकराल हो रहे हैं। बारिश के दौरान तो कई स्थानों पर जल भराव की स्थिति खड़ी हो जाती है, निचले इलाकों वाले घरों में पानी भर जाता है। सरस्वती शिशु मंदिर के पीछे तो वर्षों से जलभराव की समस्या आ रही है।



कैसे होगी सफाई?
भवन स्वामी के गंदे पानी की निकासी के लिए बनाई जाने वाली नालियों पर ही कब्जा हो जाएगा तो समस्या खड़ी हो जाएगी। सिल्ट नहीं निकलने से जल भराव की स्थिति तय है। इससे संक्रामक बीमारियों का जन्म होगा।




मकान बनाए जाने की शिकायत
स्टेशन रोड निवासी कपूर चंद जैन व संजय पटेल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर मुहल्ले में दबंगों द्वारा बिना मानचित्र स्वीकृत कराए मकान बनाने की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि कुछ लोग मकानों के तथ्य छिपाकर काम कर रहे हैं। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed