{"_id":"5d12758e8ebc3e3c923dfa06","slug":"najhai-sub-station-lalitpur-news-jhs14215578","type":"story","status":"publish","title_hn":"नझाई विद्युत सब स्टेशन बनेगा आदर्श सब स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नझाई विद्युत सब स्टेशन बनेगा आदर्श सब स्टेशन
विज्ञापन
नझाई बनेगा आदर्श विद्युत सब स्टेशन
ललितपुर। बिजली उपभोक्ताओं के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराने लिए जनपद के मंडल कार्यालय और उपखंड कार्यालय प्रथम कार्यालय का निरीक्षण किया गया। नझाई विद्युत सब स्टेशन को आदर्श सब स्टेशन बनाए जाने लिए सर्वे कर दिशा-निर्देश दिए गए। सिविल वर्क्स इंजीनियर ने इसके लिए सर्वे किया।
उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन के निर्देश पर हर जिला में एक विद्युत सब स्टेशन को आदर्श विद्युत सब स्टेशन बनाया जाना है। ललितपुर में नझाई बाजार विद्युत सब स्टेशन को आदर्श सब स्टेशन बनाने के लिए चुना गया है। इसके लिए मंगलवार को सिविल वर्क्स के अवर अभियंता राजबहादुर सिंह ने नझाई बाजार, गल्ला मंडी और सर्किल ऑफिस का सर्वे किया। सर्वे के अनुसार इस सब स्टेशन में कमियों में सुधार व नये कार्यों को किया जाएगा। इसकी योजना तैयार की गई है, जिसके तहत यार्ड में इंटरलॉकिंग व्यवस्था की जाएगी, कंट्रोल रूम का विस्तार किया जाएगा। सब स्टेशन में स्थापित कैपेसिटर बैंक संचालित कराए जाएंगे, ताकि लोड नियंत्रित रहे और ब्रेकर सही कराए जाएंगे, ताकि ट्रिपिंग की किसी प्रकार की समस्या न रहे। इस सब स्टेशन के सभी बकाएदारों की सूची तैयार कर पूर्ण बकाएदारी खत्म की जाएगी। उपभोक्ताओं को बिना रुकावट भरपूर बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। बिजली चोरी की गुंजाइश पूर्ण रुप से खत्म की जाएगी। उपभोक्ताओं के लिए यहां बैठने की उचित व्यवस्था के साथ ही ठंडा पेयजल आदि की मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। शिकायत के लिए रजिस्टर उपलब्धता के साथ तत्काल समस्या निस्तारण की व्यवस्था भी की जाएगी।
अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कुमार कटियार ने जानकारी देते हुए बताया कि आदर्श सब स्टेशन में उपभोक्ताओं को बिजली से संबंधित सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी और समस्या का शीघ्र से शीघ्र निस्तारण किया जाएगा। इसमें बकाएदारी और बिजली चोरी पूर्ण रुप से खत्म की जाएगी। उपकरणों की सभी कमियों को पूर्ण किया जाएगा।