ललितपुर। मोहल्ला नेहरू नगर में गंदे पानी की पेयजल समस्या के निदान के लिए खोली गई पाइप लाइन को दोबारा बंद कर दिया गया है। इससे लोगों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति होने की उम्मीद बंधी है। पाइप लाइन से खाली शराब के खली पाउच और डिस्पोजल गिलास निकले हैं।
रेलवे अस्पताल के पीछे मां कात्यानी माता मंदिर के पास गत दिवस जल संस्थान के कर्मचारियों ने पाइप लाइन की सफाई के लिए गड्ढा खोदकर पाइप लाइन को खुला छोड़ दिया था। मंगलवार को सुबह जब जलापूर्ति हुई तो खुली पाइप लाइन से कीचड़ भरा गंदा पानी निकला। पाइप लाइन से शराब के खाली क्वाटर व पाउच, डिस्पोजल गिलास और कचरा निकला। लखन सेन वाली गली व मंदिर के सामने वाली सड़क पर गंदा पानी जमा हो गया। मोहल्लेवासियों ने जल संस्थान के कर्मचारियों को खुली पाइप लाइन से निकले कचरा को दिखाया। कर्मचारियों से पाइप लाइन में तार डलवाकर दिखवाया तो उसमें से और भी कीचड़ भरा गंदा पानी निकला। मोहल्ला के भगवान सिंह, मथुरा प्रसाद, हाजी शेर अली, मोतीलाल का कहना है कि इस स्थिति में पाइप लाइन के पुन: चोक हो जाने डर सता रहा है। हालांकि, कर्मचारियों ने आश्वस्त किया है कि बुुधवार को शुद्ध पेयजल मिलेगा।

नेहरू नगर में खुदे पड़े पाइप लाइन कें गढ्डे से बहता हुआ कीचड़ भरा गंदा पानी- फोटो : LALITPUR

मां कात्यानी माता मंदिर के सामने सड़क पर भरा कीचड़ व गंदा पानी- फोटो : LALITPUR

नेहरू नगर में पाइप लाइन की सफाई करते कर्मचारी- फोटो : LALITPUR