फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   nager pallika lalitpur

बजट पर्याप्त, फिर भी नहीं खरीदे आपे व डस्टबिन

Mon, 25 Jul 2016 01:08 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Mon, 25 Jul 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
nager pallika lalitpur
administration - फोटो : amar ujala
ललितपुर। चौदहवें वित्त आयोग के 1.53 करोड़ रुपये शहर में हाईमास्ट स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था पर खर्च किए जाने के लिए बजट स्वीकृत हुए आधा वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बावजूद नगर पालिका अब तक सफाई व्यवस्था के लिए 10 कवर्ड आपे व 80 डस्टबिन की खरीद नहीं कर पाई है। हालांकि श्मशान घाटों व कब्रिस्तान में स्ट्रीट लगाने का कार्य शुरू हो चुका है।
विज्ञापन


शासन ने नगर पालिका को चौदहवें वित्त आयोग में 1.53 करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित की थी। इनमें से 73.65 लाख रुपये शहर के श्मशान घाटों व कब्रिस्तान में हाईमास्ट स्ट्रीट लाइट लगाने व 79.28 लाख रुपये सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए व्यय करने की योजना बनाई गई है। शहर का 26 वार्डो का कचरा ढोने के लिए 74.42 लाख रुपये की लागत से 10 कवर्ड आपे और लगभग सभी मुहल्लों में कचरा इकट्टा करने के लिए 4.85 लाख रुपये की लागत से प्लास्टिक के 80 डस्टबिन की खरीदी की जानी थी। आधा वर्ष से अधिक का समय बीत गया है, लेकिन बजट उपलब्ध होते हुए भी नगर पालिका आपे व डस्टबिनों की खरीदी नहीं कर पाई है।
विज्ञापन


शहर क्षेत्र में प्रतिदिन पांच मैट्रिक टन के करीब कचरा निकलता है। इतनी अधिक मात्रा में निकलने वाले कचरे को शहर के 26 वार्डों से ढोने के लिए नगर पालिका के पास केवल आठ ट्रैक्टर-ट्राली, दो आपे व दो लोडर डंपर है। 10 नए आपे आ जाने के बाद नगर पालिका को काफी राहत मिलेगी। विभागीय स्वास्थ्य स्टोर लिपिक ने पूर्व में 10 कवर्ड आपे के सापेक्ष इतनी ही लागत में शहर के 26 वार्डों के लिए कुल 26 ई-रिक्सा का प्रस्ताव रखा था, इसमें से बोर्ड ने 10 आपे की खरीदी पर स्वीकृति दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईमास्ट लाइट लगाने का कार्य प्रगति पर
चौदहवें वित्त आयोग की कुल 1.53 करोड़ रुपये में से 73.65 लाख रुपये का व्यय शहर के श्मशान घाटों व कब्रिस्तानों में पसरे अंधेरे को दूूर करने के लिए किया जा रहा है। नगर पालिका इन रुपयों से शहर के मोहल्ला घुसयाना में स्थित कब्रिस्तान में, इलाइट शमशान घाट में, सुरईघाट शमशान में, राईन कब्रिस्तान और नेहरू नगर स्थित श्मशान घाट व कब्रिस्तान के बीच में हाईमास्ट लाइट लगवाई जा रही है। इन हाईमास्ट लाइट की ऊंचाई 20 मीटर है यह चारों ओर रोशनी देगीं।

स्वास्थ्य स्टोर द्वारा आपे व डस्टबिन की खरीदी अब तक क्यों नहीं की गई है, इसकी जानकारी लेकर, जल्द की खरीद की जाएगी।
सुभाष जायसवाल
नगर पालिक अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed