फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   nager palika responsible for selftax problems

टैंक में उतरा रही काई, ऐसा पानी पीकर तो बीमार हो जाएंगे लोग

Thu, 01 Jul 2021 01:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
nager palika responsible for selftax problems
प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन देते व्यापार मंडल के पदाधिकारी - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों ने डीएम को ज्ञापन देकर व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया और उनके निराकरण की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया कि आज तक स्वकर में व्याप्त विसंगतियों और समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया है, जिसके लिए सीधे तौर पर नगर पालिका परिषद जिम्मेदार है। नगर के प्रतिष्ठित बाजार सुपर मार्केट में कभी जामुन कभी तरबूज व खरबूज बेचने वाले व्यापारियों के कारण बाजार में स्थापित व्यापारियों का व्यापार पूरी तरह से ठप हो जाता है। इससे दिन भर जाम की स्थिति बन जाती है, साथ ही पूरे में गंदगी फैली रहती है। कोरोना काल में लॉकडाउन होने के कारण विद्युत विभाग के मीटर रीडरों द्वारा जनपद के विद्युत उपभोक्ताओं की रीडिंग नहीं ली गई। इसमें अप्रैल, मई में मीटर रीटरों द्वारा घर पर बैठकर सीमित रीडिंग का बिल उपभोक्ताओं को प्रेषित किया गया। विभाग की लापरवाही के कारण विद्युत उपभोक्ताओं को दोगुने से अधिक की कीमत के बिल का नुकसान उठाना पड़ा है।
विज्ञापन

विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियंता का व्यवहार और उनकी कार्य शैली खराब है। उनकी विद्युत बिलों को सुधारने व समस्याओं को दूर करने मेें कोई रुचि नहीं है। उन्होंने शनिवार के लॉकडाउन को अविलंब समाप्त करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में महेंद्र जैन मयूर प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रदीप त्रिपाठी जिलाध्यक्ष, लखन लाल अग्रवाल, नवीन सिंघई प्रदेश मंत्री, प्रीतम सराफ, अभय जैन एड संयुक्त मंत्री, अनिल जैन बबडी जिला मंत्री, उपेंद्र, पुष्पेंद्र कुमार जैन, पंकज बिरधा, राजीव सुडे़ले, अशोक जैन अनौरा, राम प्रकाश साहू, राजेंद्र जैन विश्वंभर, संजीव जैन, महेश जैन मोनू शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed