फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   nager nigam encrochment campaign, merchant protest

नगर में हटाए जा रहे अतिक्रमण के विरोध में प्रदर्शन

Mon, 21 Jun 2021 12:31 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
nager nigam encrochment campaign, merchant protest
कलक्ट्रेट परिसर में अतिक्रमण हटाने के विरोध में प्रदर्शन करते दुकानदार व कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। नगर पालिका परिषद द्वारा हटाए जा रहे अतिक्रमण का विरोध और तेज हो गया है। शनिवार को चले अभियान में जो लोग प्रभावित हुए हैं, उन्होंने रविवार को कलक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा। लोगों का कहना है कि लॉकडाउन और कोरोना काल के दौरान दुकानदार वैसे ही तंगहाली से गुजर रहे हैं, ऐसी स्थिति में उनकी दुकानें उजाड़ देना सही नहीं है। उधर, कांग्रेसियों ने भी दुकानदारों का साथ दिया।
विज्ञापन

शनिवार को जिला अस्पताल के आसपास का अतिक्रमण हटाया गया। इस अभियान से प्रभावित हुए दुकानदारों में रोष फैल गया और उन्होंने लामबंद होकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्हें कांग्रेस के नेताओं का साथ भी मिला। लोगों का कहना है कि बिना सूचना दिए शनिवार व रविवार को गरीब दुकानदारों के खोखे तोड़ दिए गए। शनिवार के दिन लॉकडाउन होने के कारण सभी दुकानदार अपने घरों में थे। दुकानदार उस समय घर से निकले, जब उन्हें अतिक्रमण हटाए जाने की जानकारी मिली।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे दुकानदारों के साथ कांग्रेस के पदाधिकारी भी धरने पर बैठ गए। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि जब प्रदेश सरकार के निर्देश हैं कि दुकानदारों को प्रताड़ित नहीं करना है। इसके बाद भी दुकानदारों की रोजी रोटी छीनी जा रही है। पूर्व नगराध्यक्ष हरीबाबू शर्मा, अजय तोमर, पुनीत देवलिया, वैभव जैन, मोहम्मद आशिफ ने कहा कि कोविड में गरीब दुकानदारों को उजाड़ना गलत है। हाल ही में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हुई है, ऐसे में रोज कमाकर खाने वाले दुकानदार कहां जाएंगे? नगरपालिका अधिशासी अधिकारी इस मामले में हठधर्मिता दिखा रहे हैं। उन्होंने गरीब दुकानदारों के खोखे पुन: स्थापित कराने की मांग की, साथ ही अधिशासी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। यदि ऐसा नहीं किया जाता है तो कांग्रेस आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएगी। ज्ञापन देने वालों में सुनील, सोनू, नसरुद्दीन, फरीद, शहजाद, राजू, सईद, प्रकाश सेन, अनिल, शाहिद, प्रदीप, मंजू, संदीप आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed