फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   nadipura road jaamm

नदीपुरा रोड पर जाम ने बिगडे़ हालात

Tue, 26 Feb 2019 01:16 AM IST
lalitpur Published by: Pragyan dubey Updated Tue, 26 Feb 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
nadipura road jaamm
प्रशासन - फोटो : amar ujala
ललितपुर। पुलिस प्रशासन द्वारा तमाम प्रयास के बाद भी शहर की यातायात व्यवस्था सुधर नहीं पा रही है। कहीं, आड़े तिरछे वाहन तो कहीं सड़क किनारे व्यवसायियों द्वारा फैला गया अतिक्रमण सुदृढ़ सड़क परिवहन में रोड़ा बन रहा है। सोमवार को दोपहर में आजादचौक से शहजाद के पुल तक घंटों जाम लगा रहा है। इससे लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया, इसके बाद भी यहां यातायात विभाग की ओर से कोई नजर नहीं आया, जिससे घंटों जाम में फंसे लोगों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

शहर का विस्तार होने के साथ ही वाहनों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है, लेकिन सड़कों की चौड़ाई और विकास के नाम पर मात्र अतिक्रमण व सड़क किनारे वाहनों की पार्किंग की समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। इसके चलते आए दिन शहर की मुख्य सड़कों पर बाजार की व्यस्तता के बीच वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती है। लोगों को जाम के झाम में फंसकर जरूरी काम के दौरान भी घंटों जाम खुलने का इंतजार करना पड़ रहा है और काफी नुकसान तक झेलना पड़ता है। शहर में घंटाघर से सावरकरचौक, आजादचौक, नदीपुरा क्षेत्र तक और घंटाघर से सदरकांटा, पानी की बड़ी टंकी होते हुए कसाई मंडी एवं मुख्य नझाई बाजार गेेट के पास, तुवन चौराहा क्षेत्र के अलावा वर्णी चौराहा से क्षेत्रपाल मंदिर, जिला परिषद होते हुए स्टेशन रोड और सावरकर चौक से तालाबपुरा रोड पर पर सड़कों के दोनों ओर भारी अतिक्रमण के साथ ही अवैध वाहन पार्किंग के कारण के साथ ही आड़े तिरछे वाहन भी रखे रहते हैं। इससे आए दिन मुख्य सड़कों खासतौर पर आजादचौक से शहजाद नदी के पुल तक, सदरकांटा से पानी की टंकी, सावरकर चौक से तालाबपुरा रोड पर वाहनों का लंबा जाम लगा रहता है। इसके साथ ही तुवन मंदिर से वर्णी चौराहा तक और जिला परिषद से स्टेशन रोड पर तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में कई बार कई बड़ी दुर्घटनाएं होने से बहुत से लोगों को काल के गाल समाना तक पड़ जा रहा है। सोमवार की दोपहर में करीब दो से तीन बजे के बीच आजादचौक से शहजाद नदी के पुल के मध्य दो पहिया, तीन पहिया व चार पहिया वाहनों का लंबा जाम लग गया, जिससे आम राहगीरों को जाम में फंसने के कारण भारी परेशानी झेलनी पड़ गई। यहां तक कि लोगों को जाम से निकलने की उम्मीद नहीं दिखने पर आसपास की गलियों से होकर भी जाना पड़ा। हालांकि कुछ ही देर में गलियों में भी वाहनों की कतारें लग गई। करीब एक घंटे तक लगे जाम के बाद भी यहां कोई यातायात कर्मचारी वाहन व्यवस्था को सुचारु कराने के लिए नजर नहीं आया।
विज्ञापन


यातायात विभाग से शहर में मात्र तीन कर्मचारी ही वर्तमान में ड्यूटी पर तैनात हैं। बाकी छह कर्मचारी कानपुर में राष्ट्रपति के वीआईपी कार्यक्रम के दौरान ड्यूटी पर हैं। जबकि अन्य कर्मचारी कुंभ मेले में हैं, जिसके चलते समस्या हो रही है। जाम की सूचना मिलने पर संबंधित कर्मचारियों को मौके पर पहुंचाकर जाम खुलवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-नासिर अली, यातायात प्रभारी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed