{"_id":"63caea99795152767c24a6a9","slug":"na-lalitpur-news-c-11-1-27589-2023-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: नहरों पर सूरज की रोशनी से बनेगी बिजली, लगेंगे सोलर पैनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: नहरों पर सूरज की रोशनी से बनेगी बिजली, लगेंगे सोलर पैनल
Sat, 21 Jan 2023 12:55 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Sat, 21 Jan 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। जिले की नहरों से अब बिजली का उत्पादन किया जाएगा। यहां सूरज की रोशनी से बिजली बनाकर खर्च कम किया जाएगा। डीएम ने जिले की सभी नहरों पर सोलर पैनल लगाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए सिंचाई विभाग से मुख्य नहरों की लंबाई आदि की जानकारी मांगी गई है। इस योजना को 27 जनवरी को होने वाली इन्वेस्टर समिट में शामिल होने वाले उद्यमियों के सामने रखा जाएगा।
प्रदेश सरकार विभागों और सार्वजनिक स्थानों पर सौर ऊर्जा के प्रयोग को बढ़ावा दे रही है। अब जिले के बांध से जुड़ी नहरों पर सोलर पैनल लगाने की तैयारी है। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर जाखलौन पंप कैनाल से निकलने वाली नहर पर बंदरगुढा के पास सोलर पैनल लगाया जा चुका है। नहरों पर सोलर पैनल लगाने के लिए तहसील स्तर के अधिकारियों को भूमि चिह्नित करने के निर्देश दिए गए हैं।
जनपद के बांधों से निकली नहर प्रणाली की सूची
बांध का नाम - लंबाई
गोविंद सागर - 66.300 किमी
शहजाद - 43.750 किमी
जामनी - 39.950 किमी
सजनाम - 109 किमी
रोहिणी - 8.460 किमी
उटारी - 22.500 किमी
राजघाट - 270 किमी
कचनौंदा - 40 किमी
लोअर रोहिणी - 19 किमी
बंडई बांध - 14.85 किमी
नहरों पर सौर ऊर्जा पैनल स्थापित करने की कार्ययोजना पर काम किया जा रहा है। सिंचाई विभाग से नहरों की सूची मांगी गई है। इस प्रोजेक्ट को इन्वेस्टर समिट में निवेशकों के समक्ष रखा जाएगा।
विज्ञापन
आलोक सिंह, जिलाधिकारी ललितपुर