{"_id":"63c6ed617385cb1db4270dac","slug":"na-lalitpur-news-c-11-1-25907-2023-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: गणतंत्र दिवस पर अमृत सरोवरों पर लहराएगा तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: गणतंत्र दिवस पर अमृत सरोवरों पर लहराएगा तिरंगा
Wed, 18 Jan 2023 12:18 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Wed, 18 Jan 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। गांव में पानी का संकट दूर करने के लिए बनाए गए जिले के 107 अमृत सरोवरों पर गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहराया जाएगा। जिले में अभी तक 88 अमृत सरोवर पूर्ण कर लिए गए हैं। जबकि 19 निर्माणाधीन हैं। ध्वजारोहण में ग्राम प्रधान, सचिव, ग्राम रोजगार सेवक, पंचायत सहायक, मनरेगा जॉब कार्ड धारक सहित गांव के लोग शामिल होंगे।जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में अस्तित्व खो रहे तालाबों और पोखरों का जीर्णोद्धार कर उन्हें अमृत सरोवर बनाने का कार्य शुरू किया गया था। जिले में 107 पोखरों या तालाबों को अमृत सरोवर बनाने का काम तेजी से किया जा रहा है।
अभी तक जनपद में 88 अमृत सरोवर का निर्माण पूर्ण हो चुका है। शेष 19 का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। अब इन अमृत सरोवरों पर 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर ध्वजारोहण किया जाएगा।
इसके लिए जिलाधिकारी आलोक कुमार सिंह ने निर्देश जारी कर दिए हैं। वहीं ग्राम पंचायत स्तर पर ध्वजारोहण करने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
अमृत सरोवरों पर मिलेंगीं ये सुविधाएं
अमृत सरोवर के चारों ओर चबूतरे का निर्माण किया गया है। साथ ही पैदल भ्रमण के लिए पाथवे बना है। छायादार पौधे रोपित किए गए। चबूतरे पर एक पाइप लगाकर तिरंगा फहराने की व्यवस्था की गई है। इसके साथ तालाब में घाट बनाकर सीढि़यां बनाई गई हैं।
विज्ञापन
जनपद के सभी अमृत सरोवरों पर गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण किया जाएगा। जिसमें ग्राम प्रधान, सचिव, रोजगार सेवक, पंचायत सहायक के साथ साथ गांव के लोग शामिल रहेंगे। - रवींद्रवीर यादव, डीसी मनरेगा