{"_id":"5e5972b58ebc3ef3c52fc8f4","slug":"my-brother-injured-in-bike-accident-also-dies-lalitpur-news-jhs161307973","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक दुर्घटना में घायल ममेरे भाई की भी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक दुर्घटना में घायल ममेरे भाई की भी मौत
विज्ञापन
ललितपुर। शहर कोतवाली के क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महर्रा- राखपंचमपुर मार्ग पर आमने- सामने बाइकों की टक्कर में मृतक के ममेरे भाई की भी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शहर कोतवाली अंतर्गत मोहल्ला खिरकापुरा निवासी अर्जुन (22) पुत्र रामदास बुधवार की रात्रि में करीब आठ बजे अपने फुफेरे भाई रामकुमार के साथ थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम राखपंचमपुरा जा रहा था। महर्रा- राखपंचमपुर मार्ग की मोड़ पर सामने से आ रही मोटर साइकिल में टक्कर हो जाने से रामकुमार व अर्जुन गंभीर रुप से घायल हो गए थे। जिन्हें जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर दोनों की हालत खराब होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज जाते समय रास्ते में रामकुमार की मौत हो गई।
अर्जुन को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां से निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। यहां पर बृहस्पतिवार को रात्रि में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने जिला अस्पताल आकर घटना की सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चचेरे भाई ज्वाला ने बताया कि मृतक तीन भाइयों में बीच का था। वह पिता के साथ खेती करता था।